मथुरालीक्स…देखें वीडियो, एक बार फिर संत प्रेमानंद के पास पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा. संत को साष्टांग प्रणाम किया. प्रेमानंद बोले—कार्यक्षेत्र से प्रेम कीजिए और नाम जप करते रहिए
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली एक बार फिर अपनी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन में संत प्रेमानंद के पास आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे. रमणरेती मार्ग स्थित केलीकुंज आश्रम में दोनों ने संत प्रेमानंद को साष्टांग प्रणाम किया. संत ने भी इस जोड़े को आशीर्वाद प्रदान किया और कहा कि कार्यक्षेत्र से प्रेम करते रहिए और नाम जप करते रहिए.मंगलवार सुबह करीब आठ बजे विराट और अनुष्का संत के आश्र में पहुंंचे. अनुष्का ने कहा कि — आप हमारे और हम आपके हैं तो संत ने कहा कि हम सभी राधा रानी के हैं. विराट और अनुष्का को आशीर्वाद देते हुए संत प्रेमानंद ने कहा कि अपने कार्यक्षेत्र से प्रेम कीजिए और ईश्वर पर भरोसा रखिए, आप सफलता के आयाम स्पर्श करते जाएंगे. नाम जप करके ईश्वर प्राप्ति की कामना हमेशा अपने मन में रखिए. उन्होंने श्रीजी की महिमा भी दोनों को बताई.