Thursday , 4 June 2026
Home एजुकेशन Agra News: St. John’s College celebrates its 175th Foundation Day with great pomp and show…#agranews
एजुकेशन

Agra News: St. John’s College celebrates its 175th Foundation Day with great pomp and show…#agranews

309

आगरालीक्स…आगरा का सेंट जॉन्स कॉलेज 175 साल का हो गया है. पुराने छात्रों के साथ धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस. जानिए किसने की सेंट जॉन्स कॉलेज की स्थापना, कौन थे पहले प्रिंसिपल सहित पूरी जानकारी

देश–दुनिया को बहुमूल्य प्रतिभाएं प्रदान करने वाले, ऐतिहासिक शैक्षणिक संस्थान सेंट जॉन्स कॉलेज, आगरा ने अपने गौरवशाली 175वें स्थापना दिवस को अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया। सेंट जॉन्स कॉलेज, आगरा की स्थापना चर्च मिशनरी सोसाइटी (CMS) ऑफ इंग्लैंड द्वारा 1850 में की गई थी, और इसके पहले प्रिंसिपल रेव. थॉमस वाल्पी फ्रेंच थे, जिन्होंने कॉलेज की शुरुआती स्थापना और पाठ्यक्रम तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप कॉलेज के पूर्व छात्र, इलाहाबाद हाईकोर्ट से सेवानिवृत्त न्यायधीश, वर्तमान में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के सदस्य सुधीर अग्रवाल उपस्थिति रहे। साथ ही अन्य गणमान्य अतिथियों में कॉलेज कॉलेज के पूर्व प्राचार्य गण, शिक्षकगण तथा कॉलेज के पुराने छात्र मौजूद हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज सभागार में प्रार्थना सभा एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद मुख्य अतिथि को प्राचार्य प्रो. एसपी सिंह द्वारा पुष्पगुच्छ व शॉल ओढ़ाकर स्वागत सम्मान किया। कॉलेज के प्राचार्य ने अपने स्वागत भाषण में सेंट जॉन्स कॉलेज की ऐतिहासिक यात्रा, शैक्षणिक उपलब्धियों तथा समाज के प्रति इसके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ‘यह संस्थान न केवल शिक्षा का केंद्र रहा है, बल्कि नैतिक मूल्यों, सामाजिक चेतना और राष्ट्रनिर्माण की भावना को विकसित करने में भी अग्रणी भूमिका निभाता रहा है।’ 175वें स्थापना दिवस के इस ऐतिहासिक अवसर पर प्राचार्य जी ने कॉलेज के संस्थापकों, पूर्व प्राचार्यों, पूर्व शिक्षकों और पूर्व छात्रों का आभार व्यक्त किया।

स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि सुधीर अग्रवाल ने अपने संबोधन में सेंट जॉन्स कॉलेज को उत्तर भारत की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में से एक बताते हुए कहा कि 175 वर्षों की यह यात्रा उत्कृष्टता, अनुशासन और सेवा की परंपरा की साक्षी है। उन्होंने विद्यार्थियों से नवाचार, शोध और सामाजिक उत्तरदायित्व को अपने जीवन का उद्देश्य बनाने का आह्वान किया। कॉलेज के दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि ‘ यहां मुख्य अतिथि बनकर आना मेरे जीवन के सुखद पलों में से एक है। यह कॉलेज ईंट पत्थर की इमारत भर नहीं बल्कि आगरा शहर की शान हैं । साथ ही वर्तमान में प्राथमिक चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि ‘गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर समाज के हर वर्ग का अधिकार है।’

कार्यक्रम की श्रृंखला में मुख्य अतिथि ने कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. आइप. एम. आइप, डॉ. अलेक्जेंडर लाल एवं पूर्व शिक्षक गण डॉ. यशवीर सिंह, डॉ. के के बंसल, डॉ. पी एस कुशवाह, डॉ. डी. एस.सेठ , डॉ. एस. पी. त्रिपाठी, डॉ प्रभात कुमार, डॉ. राजेंद्र शर्मा, डॉ अशोक कुमार, डॉ. बी. एस सिंह, डॉ. आभा चतुर्वेदी, डॉ. अशर्फी, डॉ.पी. एन. अस्थाना, डॉ. शोभा शर्मा, डॉ बी. गीता सिंह डॉ. अशोक कुलश्रेष्ठ, डॉ. शशि सिंह, डॉ. वीर उद्बोधन विश्नोई, डॉ. सी.एम. जैन, डॉ. हेमंत कुलश्रेष्ठ, डॉ. के के सहाय, डॉ. सी.एन. मिश्रा, डॉ. मधुरिमा शर्मा, डॉ. पूनम आर दास, डॉ. ऑस्वाल्ड साइमन, डॉ. मेलवा पोप, डॉ. जी. बी. माहेश्वरी, डॉ. एंड्रयू प्रकाश, डॉ. वीनू जे मैसी, डॉ. अनीता आनंद, डॉ. आलोक कुमार, डॉ. मंजुलता शर्मा, डॉ. अनिल जे चौहान, डॉ. नीलिया चौहान, डॉ. मनोज एस पॉल, डॉ. वंदना पाटनकर आदि को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि ने देश दुनिया में कॉलेज का नाम रोशन करने वाले पूर्व छात्रों को सम्मानित किया जिनमें प्रोफेसर फिजिशियन दयाकिशोर हाजरा, व्यवसायी ओम सेठ, सिंघल इंजीनियर कंपनी के मालिक अमर सिंघल, इंटेलिजेंस रॉ के ब्रिज किशोर शर्मा, वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर हरविजय सिंह भाइया, डॉ राकेश भाटिया प्रो. एस एन मेडिकल कॉलेज, श्री मृदुला मेहरोत्रा, ब्रिगेडियर विनोद दत्ता, पूर्व मंत्री राजा महेंद्र अरिदमन सिंह, राजीव गुप्ता आदि रहे। मुख्य अतिथि के करकमलों द्वारा बायोटेक्नोलॉजी विभाग, इंग्लिश विभाग और बॉटनी विभाग की ई–पत्रिकाएं विमोचित की गईं तथा कॉलेज का 175 वें वर्ष का लोगो विमोचित किया। समारोह के अंत में प्रो. सुजैन वर्गीस द्वारा सभी अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया। 175वाँ स्थापना दिवस सेंट जॉन्स कॉलेज, आगरा के गौरवशाली अतीत, सशक्त वर्तमान और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक बनकर स्मरणीय रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रो. विन्नी जैन द्वारा किया गया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

एजुकेशन

Baluni Classes students have made their mark in JEE Advanced

आगरालीक्स…जेईई एडवांस्ड में बलूनी क्लासेज के स्टूडेंट्स ने फहराया परचम..

एजुकेशन

Agra Live News: Ishan College student selected in Tata Consultancy Services (TCS)…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ईशान कॉलेज के छात्र का Tata Consultancy Services (TCS) में...

एजुकेशन

The constable recruitment exam in Uttar Pradesh, including Agra, will be held from June 8 to 10. Board instructions

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में सिपाही भर्ती परीक्षा में कलावा, मंगलसूत्र जैसे धार्मिक...

एजुकेशन

Agra Live News: Joint B.Ed Entrance Examination 2026 concluded peacefully in 72 districts of UP including Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी के 72 जिलों में शांतिपूर्ण संपन्न हुई संयुक्त बीएड...

error: Content is protected !!