आगरालीक्स…जो बच्चे कड़ाके की ठंड में भी टोपी नहीं पहनते वो खुशी—खुशी रैबिट हैड बैंड पहन रहे हैं, फरमाइश ऐसी कि देखते ही देखते दोगुने हुए दाम, मगर पैरेंट्स खुश, पढ़ें कैसे हुआ ये चमत्कार
आगरा में अब धीरे—धीरे ठंड बढ़ रही है। अक्सर देखा गया है कि कितनी भी कड़ाके की ठंड हो मगर बच्चों को गर्म टोपी पहनाना आसान नहीं होता। इससे पैरेंट्स चिंता में पड़ जाते हैं। बच्चों की परवाह होती है। इस बीच सुंदर और प्यारा सा रैबिट हैड बैंड मम्मी—पापा की चिंता हरने वाला बन गया है। हाई क्वालिटी मैटीरियल से बना, पहनने में आरामदायक, खरगोश के आकार का, मजेदार और सुंदर—प्यारा सा दिखने की वजह से यह रैबिट हैड बैंड बच्चों की पहली पसंद बन गया है और वे मम्मी—पापा से इसे लाने की जिद कर रहे हैं। आगरा में इस बार सर्दियों की शुरुआत के साथ ही गर्म टोपियों का नया फैशन देखने को मिल रहा है। ऐसे तो बाजार में तरह—तरह की आकर्षक रंग और डिजाइन वाली टोपियां मौजूद हैं, लेकिन इनमें से बच्चों के लिए एक बेहद खास है। वो इसलिए कि बाजार में इसकी जबरदस्त डिमांड है। हम बात कर रहे हैं रैबिट हैड बैंड की जो कई दुकानों पर तो ये सीजन की शुरूआत में आया और खत्म भी हो गया। फिलहाल जहां उपलब्ध है वहां दोगुने दामों में बिक रहा है।आगरा के बाजार में इस बार सर्दियों की स्टाइलिश टोपियां 150 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक बिक रही हैं। वहीं खरगोश आकार, मजेदार और सुंदर—प्यारे से दिखने वाले रैबिट हैड बैंड 300 से 500 रूपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं। इनकी कई तरह की वैराइटी और क्वालिटी मार्केट में है। बच्चे जैसे ही इन्हें किसी दुकान पर देखते हैं इनकी डिमांड करने लगते हैं। एक—दूसरे को पहना देख भी वे पैरेंट्स से रैबेट हैड बैंड की जिद कर रहे हैं।
हालांकि यह रैबेट हैड बैंड पिछले साल भी मार्केट में मौजूद था, लेकिन इस बार की तरह डिमांड नहीं थी। इस सीजन की शुरूआत में यह 200 से 250 रूपये की कीमत में उपलब्ध था तो वहीं जैसे—जैसे इसकी सेल बढ़ी, कीमत भी बढ़ती गई। राजा मंडी बाजार में एक दुकानदार ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में इसकी कीमत 100 से 200 रूपये तक बढ़ गई है। एक अन्य दुकानदार ने कहा कि दिसंबर को आखिर आते—आते यह और भी महंगा हो सकता है लेकिन जनवरी में इसकी कीमत घट जाएगी। कीमत बढ़ने के पीछे का कारण जबरदस्त डिमांड और बच्चों की जिद है।
इधर दुकानदारों के अनुसार, इस सीजऩ में लड़कियों के लिए फर वाली, ऊनी, फैंसी बॉल लगी हुई और विशेषकर हेडफोन अटैच वाली टोपियों की मांग सबसे ज्यादा है। यदि बात बाइकर्स की करें तो उनके लिए बाजार में थर्मल मटेरियल वाली, फुल कवर, विंडप्रूफ और नेक-कवर्ड टोपियों की बड़ी रेंज उपलब्ध है।
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra News : Cute Rabbit Ears Ear Warmers have become a favorite among children in Agra
- agra online news
- agra raja ki mandi bazar
- Agra today news
- Agra update news
- agra winter news
- huge demand
- mwinter season in agra
- rabbit hadbands in agra
- rajamandi bazar agra
- rajamandi market agra