आगरालीक्स…आगरा में 24 घंटे से लापता 7 साल की बच्ची की लाश तालाब में मिली. ड्रोन से भी की थी पुलिस ने तलाश. परिवार में मचा कोहराम
आगरा के थाना शमसाबाद क्षेत्र में अचानक घर से लापता हुई 7 साल की बच्ची की लाश तालाब में मिली है. गायब होने के करीब 24 घंटे बाद पुलिस ने तालाब से मासूम को मृत अवस्था में बाहर निकाला. परिजनों के अनुसार बच्ची मानसिक रूप से कमजोर थी और अचानक लापता हो गई थी. सूचना पर पुलिस ने इसकी तलाश करना शुरू किया था और ड्रोन के जरिए भी बच्ची को तलाश जा रहा था. इधर बच्ची की लाश मिलने से परिवार में कोहराम मच गया है.मृतक बच्ची का नाम 7 वर्षीय अनु पुत्री सत्य प्रकाश है. जो कि थाना शमसाबाद क्षेत्र के गांव गढ़ीथाना की रहने वाली थी. मंगलवार को बच्ची अचानक घर से लापता हो गई थी. परिजनों ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई और कहा कि अनु घर के बाहर खेल रही थी और फिर अचानक लापता हो गई. पहले घर के लोगों ने ही बच्ची को तलाश किया लेकिन रात तक उसका पता न चलने पर पुलिस को सूचना दी.
पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर बच्ची की तलाश शरू की. इसके लिए कई टीमें भी बनाई गईं और ड्रोन के जरिए गांव के आसपास खेतों, झाड़ियों व तालाब के किनारे गहन कॉम्बिंग की गई. देर रात तक कोई पता नहीं चला. बुधवार सुबह से ही पुलिस बच्ची की तलाश में लग गई. तालाब में पीएसी ने को उतारा गया और बुधवार शाम को तालाब से बच्ची का शव बरामद किया गया है. इधर बच्ची की लाश मिलने से परिवार में कोहराम मच गया है. पुलिस जरूरी कार्रवाई कर रही है.