आगरालीक्स…अपने घर या अलमारी के लॉक को ठीक करा रहे हैं तो सतर्कता बरतें. बदमाश कर रहे हैं रेकी. आगरा पुलिस ने ऐसे ही दो चोरों को किया अरेस्ट…
आगरा पुलिस ने दो चोरों को अरेस्ट किया है जो कि ताला ठीक करने के नाम पर घरों की रेकी किया करते थे और मौका पाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया करते थे. थाना कमला नगर पुलिस ने दो को अरेस्ट किया है जो कि मध्य प्रदेश के धार जिले के रहने वाले हैं.पुलिस के अनुसार आरोपी घरों में ताला ठीक करने के बहाने घुसते थे और लोगों का भरोसा जीतते थे और फिर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे. पुलिस ने दो चोरों को अरेस्ट किया है और इनके पास से एक एक्टिवा भी बरामद की है. इन्होंने यूपी के कई जिलों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की है.