आगरालीक्स..यमुना एक्सप्रेस वे 19 हुई मृतकों की संख्या. सिर्फ तीन की ही हो पाई है पहचान. सात बसें और तीन कारों की टक्कर के बाद लगी थी आग
आगरा—नोएडा के बीच यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या 19 हो गई है. इनमें से सिर्फ तीन की ही पहचान हो पाई है और परिजनों को उनके शव सौंप दिए गए हैं लेकिन अभी तक 16 मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है. डीएनए परीक्षण से ही उनकी पहचान होगी.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आगरा से नोएडा की तरफ एक्सप्रेसवे पर वाहन जा रहे थे, मथुरा में माइलस्टोन 127 के पास सुबह 3.45 बजे अर्टिगा कार, डिजायर कार से टकरा गई। कार को वहीं खड़ी कर कार सवार बहस करने लगे, उस समय कोहरे के चलते विजिबिलिटी शून्य थी, पीछे से ब्रेजा कार आई वह भी पहले से खड़ी दोनों कारों में घुस गई।
बस की टक्कर से 10 मीटर कारों के घिसटने के बाद लगी आग
अर्टिगा, डिजायर कार में ब्रेजा कार टकराने के बाद पीछे से बस आ गई, बस की टक्कर से तीनों कार 10 मीटर तक घिसटती चली गईं और ब्रेजा कार के पेट्रोल की टंकी से आग की लपटें उठने लगी, कार आग का गोला बन गई, हवा के चलते कार में लगी आग से बसों में आग फैल गई और बस भी आग का गोला बन गई।
डीएनए से होगी शिनाख्त, 18 पॉलीथिन में लेकर गए कंकाल और अधजले अवशेष
हेल्प लाइन नंबर
9454417583 डॉ. पंकज कुमार वर्मा एडीएम वित्त
9454401103 सुरेश चंद्र रावत, एसपी देहात