आगरालीक्स आगरा में नए साल की पार्टी के लिए 25 दिसंबर तक अनुमति लेनी होगी, जानें क्या है प्रक्रिया। ( Agra News: Permission to be taken up to 25th December 2025 for new year celebration party in Agra#Agra)
आगरा में नए साल पर जगह जगह पार्टी आयोजित की जाती है। फतेहाबाद रोड के होटल, रूफ टॉप और रेस्टोरेंट में नए साल की पार्टी में बड़ी संख्या में देसी विदेशी पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोग भी शामिल होते हैं। इसके साथ ही शहर में जगह जगह पार्क और कॉलोनियों में भी पार्टी का आयोजन किया जाता है। नए साल की पार्टी में सुरक्षा और हुड़दंग की रोकथाम के लिए पुलिस अलर्ट मोड में है।
25 दिसंबर तक लेनी होगी अनुमति
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, होटल, रेस्टोरेंट सहित अन्य स्थान पर नए साल की पार्टी के लिए पुलिस उपायुक्त नगर के कार्यालय से लेनी होगी। इसमें पार्टी में शामिल होने वाले लोगों की अनुमानित संख्या के साथ ही शराब के लिए लाइसेंस भी लेना होगा। नियमों का पालन ना करने, हुड़दंग मचाने और देर रात तक म्यूजिक बचाने पर कार्रवाई की जाएगी।