आगरालीक्स…आगरा में अनेकता में एकता की झलक दिखकर सहेली वेलफेयर सोसाइटी ने मनाया स्थापना दिवस. उपहारों के बौछार से खिले विद्यार्थियों के चेहरे
विभिन्न प्रांतों की कला और संस्कृति को समेटे और भारत की विशेषता अनेकता में एकता को दर्शाती नृत्य नाटिका। साथ ही वर्ष भर में प्राथमिक विद्यालयों में आयोजित की गई चित्रकला व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार। कुछ इसी अंदाज में सहेली वेलफेयर सोसायटी का 15वां स्थापना दिवस आयोजित किया गया। जहां हर ओर उत्साह और उमंग बिखरी थी।शुभारम्भ बैकुंठी देवी महाविद्यालय की प्राचार्य पूनम सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रेखा गुप्ता, संस्थापिका मीनाक्षी खंडेलवाल, रजनी रावत, रानी जैन, अध्यक्ष भावना जैन सचिव प्रवीणा शर्मा कोषाध्यक्ष श्वेता गर्ग दीप प्रज्वलित कर किया। गणपति वंदना से प्रारम्भ हुए कार्यक्रम में लगभग 30 विजेता विद्यार्थियों को मेडल, प्रमाण पत्र व उपहार प्रदान किए गए। सचिव प्रवीणा शर्मा ने विगत वर्ष संस्था द्वारा किए गए कार्यक्रमों का विवरण दिया गया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली किसांगी ने हमें गीता क्यों पढ़नी चाहिए, विषय पर विचार व्यक्त किया। लोकगीत बाल गायिका राशी शर्मा ने बिहार के लोकगीत की बहुत ही शानदार प्रस्तुति दी।
संस्थापिका रजनी रावत बच्चों अपनी भारतीय संस्कृति और सभ्यता से जुड़कर अपने देश को मजबूत व विकसित राष्ट्र बनाने में सहयोग का आह्वान किया। समिति द्वारा नई कार्यकारिणी गठन की भी घोषणा की गई संस्थापिका मीनाक्षी खंडेलवाल व रानी जैन ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। उनके कार्यकाल में संस्था आगे बढ़े नए कार्य करेने की आशा व्यक्त की। संचालन श्वेता गर्ग व नीलिमा शर्मा ने किया। कार्यक्रम में सहेली परिवार की वंदना सिंगल, कविता गुप्ता, ममता पाराशर रेखा जैन रचना जैन राशी शर्मा विनीता, पूनम, पारुल, हर्ष, सारिका, करिश्मा, छाया, प्रीति, डेमल, नीलम, ललिता, सुधा, लवी, निधि, अर्चना, सक्सेना आदि सदस्य शामिल रहे।