आगरालीक्स….Agra News: आगरा में मुख्यालय के निर्देश पर औषधि विभाग का छापा, सरकारी हॉस्पिटल की दवाएं मिलने पर वरदान हॉस्पिटल सील। आज भी चलेगी जांच। ( Agra News: Vardaan Medical seal after Government Hospital supply medicine found in raid#Agra )
सहायक औषधि आयुक्त अतुल उपाध्याय के अनुसार, मुख्यालय से फव्वारा दवा बाजार स्थित अंकुर अग्रवाल के वरदान मेडिकल एजेंसी की जांच करने के निर्देश दिए गए थे। मैनपुरी के औषधि निरीक्षक दीपक कुमार और आगरा के औषधि निरीक्षक कपिल शर्मा ने आठ घंटे तक वरदान मेडिकल एजेंसी की जांच की। टीम को मेडिकल एजेंसी से ईएसआई हॉस्पिटल सप्लाई नोट फोर सेल की मुहर लगी एंटीबायोटिक जोस्टैन ओ टैबलेट के 12 डिब्बे मिले, इन्हें टीम ने जब्त कर लिया है। ये दवाएं ईएसआई हास्पिटल से मरीजों को फ्री देने के लिए सप्लाई की जाती हैं। ओरोफर एक्सीएम टैबलेट के नमूने जांच को लिए गए हैं।
आज भी चलेगी जांच
टीम ने दो नमूने और 12 डिब्बे एंटीबायोटिक दवा जब्त करने के बाद वरदान मेडिकल स्टोर पर सील लगा दी, शुक्रवार को भी जांच की जाएगी। इसका नेटवर्क खंगाला जाएगा कि सरकारी अस्पताल की दवाएं बाजार में बिक्री के लिए कैसे पहुंच गईं।