आगरालीक्स …Agra News: आगरा के जिला अस्पताल में ब्लड सैंपल देने के लिए लाइन में खड़े कैबिनेट मंत्री के भाई की हार्ट अटैक से मौत। जूता फैक्ट्री के मालिक थे। ( Agra News: 61 year old cabinet Minister brother died due to heart attack in Distt Hospital, Agra#Agra)
आगरा के बेलनगंज निवासी 61 साल के उमेश कुमार की जूता फैक्ट्री है। पेट में दर्द होने पर स्कूटर से शनिवार दोपहर में जिला अस्पताल डॉक्टर को दिखाने के लिए पहुंचे थे। डॉक्टर आशीष मित्तल ने उनका चेकअप किया, अल्ट्रासाउंड के साथ ही उन्हें परेशानी होने पर बीपी चेक कराया तो बीपी बढ़ा हुआ था, इसके बाद ईसीजी कराने के लिए भेज दिया।
ब्लड सैंपल देने के लिए लाइन में खड़े खड़े गिरे
ईसीजी कराने के बाद उमेश कुमार ब्लड सैंपल देने के लिए लाइन में खड़े थे, इसी दौरान गिर गए। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में उन्हें इलाज दिया गया लेकिन मौत हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि हार्ट अटैक से मौत हुई है।
सीने में दर्द और जकड़न
पेट, गर्दन से हाथ की तरफ आने वाला दर्द, पीठ में दर्द जो दवा लेने से भी ठीक ना हो
चक्कर आना, बेचैनी और घबराहट
ब्लड प्रेशर का बढ़ना