आगरालीक्स आगरा में डॉक्टरों ने बताया कि एचआईवी पॉजिटिव दवाएं लेकर स्वस्थ्य जिंदगी जी सकते हैं। ( Agra News: Workshop on HIV awareness in Agra#Agra )
नाको भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला के दौरान एचआईवी एड्स से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी एवं जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हई कार्यशाला में एचआईवी संक्रमण के कारण, फैलने के तरीके, बचाव के उपाय, समय पर जांच, निःशुल्क उपचार (एआरटी) एवं कलंक व भेदभाव को समाप्त करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला गया। एडवोकेसी बैठक में यह भी बताया गया कि एचआईवी संक्रमित व्यक्ति नियमित उपचार से सामान्य एवं स्वस्थ जीवन जी सकता है।
एडवोकेसी कार्यशाला में जनपद आगरा के समस्त सीएचसी के अधीक्षक तथा यूपीएचसी व हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर से शहरी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सहित एनजीओ सहित लगभग 160 प्रतिभागियों की उपस्थिति रही।