आगरालीक्स… आगरा में एक महिला ने जुआ में दो लाख रुपये हारने के बाद सुसाइड कर ली, 20 महिलाओं का ग्रुप जुआ खेल रहा था, महिला की मौत से खलबली मची हुई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगरा के मलपुरा के गांव माकरौल में 20 महिलाओं का ग्रुप जुआ खेलता है। महिलाओं के पति काम करने के लिए चले जाते हैं, इसकेे बाद जुआ की फड लगती है। यह महिलाओं के पति के साथ ही पूरा गांव जानता है। बताया जा रहा है कि यहां की निवासी 35 वर्षीय रामवती के पति वीरेंद्र सिंह जोधपुर में नौकरी करते हैं, रामवती कई दिनों से जुआ में रुपये हार रही थी, करवाचौथ पर वह 50 हजार रुपये हार गई।
दो लाख का हो गया था कर्ज
बताया जा रहा है कि रामवती पर जुआ में रुपये हारने पर दो लाख का कर्जा हो गया था, करवाचौथ पर 50 हजार रुपये हारने के बाद वह डिप्रेशन में चली गई। उसने अपने घर पर फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। इसके बाद से खलबली मची हुई है।
मायके में भी थी जानकारी
रामवती जुआ खेलती है, यह रामवती के पति वीरेंद्र सिंह ने उसके मायके में भी बता दिया था, रामवती की सुसाइड के बाद बडी संख्या में लोग पहुंच गए, मायका पक्ष के लोग कोई कार्रवाई करना नहीं चाहते हैं, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।