आगरालीक्स…आगरा के गायत्री पब्लिक स्कूल में छात्रों को कॅरियर के विभिन्न विकल्पों के बारे में दी जानकारी. काउंसलिंग सेमिनार में किया मार्गदर्शित
गायत्री पब्लिक स्कूल में कक्षा 10वीं के अभिभावकों व छात्रों के लिए करियर काउंसलिंग सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का उद्देश्य छात्रों को करियर के विभिन्न विकल्पों के बारे में जानकारी देकर उन्हें सब्जेक्ट स्ट्रीम के बारे में जागरूक और व्यावहारिक निर्णय लेने में मदद करना था। कक्षा 11 के छात्रो ने अपने विषयो को लेकर जो भी अनुभव थे वह 10 के छात्रों से साजा किया और उनने सही विषय को चयन करने में मार्गदर्शित किया ।इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में प्रसिद्ध करियर काउंसलर और मोटिवेशनल स्पीकर श्री रजित गुप्ता उपस्थित रहे। श्री रजित गुप्ता ने छात्रों को उनके रुचि और क्षमता के अनुसार विषय का चयन करने की महत्वपूर्ण सलाह दी। उन्होंने छात्रों को समूह दबाव और लोकप्रिय करियर विकल्पों से प्रभावित न होने पर जोर दिया। साथ ही, पारम्परिक करियर विकल्पों के साथ-साथ उभरते नये करियर विकल्पों व उनसे जुडें संस्थानों व अवसरों पर भी चर्चा की। विद्यार्थी के व्यक्तित्व निर्माण में स्कूल का क्या योगदान है तथा डमी स्कूलों से जुड़े नकारात्मक प्रभाव भी इस सेमिनार में चर्चा की विषय रहे। सेमिनार ने छात्रों व अभिभवकों को गहराई से सोचने के लिए प्रेरित किया, और छात्रों ने अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त किया।
गायत्री पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक श्री प्रदुम्न चतुर्वेदी ने अपने अनुभव साझा किए और छात्रों को आश्वस्त किया कि उन्हें सही विषय व करियर विकल्प चुनने के लिए स्कूल हर संभव सहायता प्रदान करेगा। सेमिनार में विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या श्रीमती रिंकु जैन, बीना उपाध्याय और अन्य वरिष्ठ शिक्षकों की उपस्थिति रही। इस सत्र में 750 छात्रों एवं अभिभावकों ने भाग लिया।