आगरालीक्स आगरा में कड़ाके की सर्दी के बीच स्कूलों के खुलने का समय बदला गया है, जानें आदेश। ( Agra News: School’s up to 8th standard open after 10 AM )
आगरा में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है, सोमवार से शीतलहर चलने के कारण सर्दी और बढ़ गई है। ऐसे में जिला प्रशासन के निर्देश पर आगर में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। अभी तक स्कूल सुबह आठ से 8.30 बजे के बीच में खुल रहे थे लेकिन सर्दी लगातार बढ़ने पर अब स्कूलों का समय बदल दिया गया है।
सुबह 10 बजे खुलेंगे 8 वीं तक के स्कूल
जिला प्रशासन के निर्देश पर कान्वेंट, मिशनरी के साथ ही सरकारी स्कूलों का समय बदला गया है। सोमवार को आठवीं तक के स्कूल सुबह 10 बजे के बाद ही खुलेंगे, इससे पहले स्कूल नहीं खोले जा सकेंगे। कक्षाएं दोपहर तीन बजे तक संचालित होंगी। ये आदेश सर्दी को देखते हुए जारी किए गए हैं।