आगरालीक्स… आगरा में एसएसपी अमित पाठक ने पुलिस महकमे से भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए अनूठी मुहिम शुरू की है, अब आप पुलिस द्वारा रिश्वत मांगने पर हेल्प लाइन नंबर पर कॉल कर और व्हाटस एप कर अपनी शिकायत कर सकते हैं। वीडियो भी हेल्प लाइन नंबर पर भेज सकते हैं। इस तरह की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की छवि को सुधारने के लिए एसएसपी अमित पाठक ने अभियान शुरू किया है। जनता से सीधे जुड़कर वे रिश्वत लेने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पब्लिक से अपील की है कि पुलिस के भ्रष्टाचार की शिकायत हेल्प लाइन नंबर- 8126302006 कॉल करके या वाट्सएप करके दे सकते हैं। उनकी पहचान नहीं खोली जाएगी। इस पर वीडियो, फोटो या ऑडियो भी सुबूत के तौर पर भेजा जा सकता है। एक टीम इस नंबर पर आने वाली शिकायतों की जांच के लिए बनाई गई है। तत्काल जांच के बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फर्जी शिकायत करने वालों पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी। पुलिस का यह पहला हेल्प लाइन नंबर है, यह भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए जारी किया गया है। अन्य समस्याओं के लिए कंट्रोल रूम में ही शिकायत करनी होगी।