आगरालीक्स…Agra News: आगरा के हॉस्पिटल में तोड़फोड़, डॉक्टर और स्टाफ के साथ मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज। ( Agra News: Ruckus in Jai Devi Hospital, FIR lodged#Agra)
आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र में जय देवी हॉस्पिटल संचालित है। हॉस्पिटल के डॉ. जय नारायण गुप्ता ने थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा है कि 19 दिसंबर को आठ महीने की गर्भवती खूशबू को भर्ती किया गया, उसे सांस लेने में परेशानी के साथ बुखार भी आ रहा था। जांच करने पर प्लेटलेटस काउंट 20 हजार थे और अल्ट्रासाउंड करने पर पता चला कि गर्भस्थ शिशु की मौत हो चुकी है। वेंटीलेटर सपोर्ट पर मरीज को लेने के बाद नार्मल डिलीवरी कराने के प्रयास किए गए।
आईसीयू के अंदर घुसकर मारपीट के आरोप
आरोप है कि 20 दिसंबर को खूशबू के पति हर्ष सहित अन्य परिजन आईसीयू में आ गए उन्होंने खुशबू को म्रत समझ हंगामा कर दिया। हॉस्पिटल में तोड़फोड़ कर दी, आईसीयू के दोनों गेट और टीवी तोड़ दिए, डॉक्टर के गले में स्वाफी से फंदा लगा दिया। मरीज को एसएन रेफर कर दिया गया है वहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।