भोली भाली लडकियों की मजबूरी जानकर रैकेट उन्हें जिस्मानी संबंध बनाने पर मजबूर करता था और उसकी वीडियो क्लीपिंग तैयार कर लेता था। इसके बाद वीडियो क्लीपिंग को एमएमएस और यूटयूब से सोशल साइटस पर अपलोड कर देता था, हिट के हिसाब से उसे भुगतान होता था, यूपी के सीतापुर में कई लडकियों को शिकार बनाने वाले इस गिरोह के सरगना के कौशिक को सीबीआई ने गुरुवार को बैंगलोर में उसके घर छापा मारकर पकड लिया। आरोपी को गिरफ्तार करने गई टीम के हाथ तलाशी के दौरान होश उड़ा देने वाली करीब 500 वीडियो क्लिप मिली हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी अच्छे परिवार से है। आरोपी पर रेप, गैंगरेप समेत गंभीर धाराओं में छह मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पूछताछ के लिए उसे दिल्ली लाया गया है।
जांच एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि आइपी एड्रेस का पता लगाने के बाद कौशिक के यहां स्थित घर पर छापा मारा गया और इंटरनेट पर दुष्कर्म की वीडियो क्लिपें पोस्ट करने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। न्यायिक हिरासत में भेजने और जांच के दौरान पूछताछ करने के लिए कौशिक को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
प्रवक्ता ने कहा, ‘हमने आइपीसी की विभिन्न धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के तहत एक मामला दर्ज किया था।
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के सीतापुर के कोतवाली पुलिस थाने को ऐसा निर्देश दिया था, जिसके बाद हमने यह कार्रवाई की।’ उन्होंने बताया कि जांच एजेंसी ने फोरेंसिक साफ्टवेयर और इंटरनेट सेवा प्रदाता कई कंपनियों की मदद से सेक्स वीडियो अपलोड करने वाले के बारे में पता कर उसे गिरफ्तार किया। मामले की पूरी जांच प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट के निर्देशन में चल रही थी।
Leave a comment