आगरालीक्स…. दर्दनाक, आगरा में क्रेन पलटने से वर्कशॉप संचालक की मौत। ( Agra News: 60 Year old Workshop owner died in Agra#Agra)
आगरा के ट्रांसपोर्ट नगर में 60 साल के नगला अजीता नई आबादी जगदीशपुरा के रहने वाले 60 साल के राम प्रकाश शर्मा की नारद जी ट्रक बॉडी मेकर के नाम से वर्कशॉप है। वर्कशॉप कोराम प्रकाश और उनके बेटे दीपक देखते हैं। उन्होंने शनिवार को ट्रक की बॉडी से केबिन उतराने के लिए क्रेन बुलाई थी।
क्रेन के नीचे दब गए वर्कशॉप संचालक
क्रेन चालक ट्रक से बॉडी उतार रहा था, वर्कशॉप संचालक राम प्रकाश शर्मा पास में खड़े थे। बॉडी को उतारते समय एक तरफ ज्यादा वजन होने से क्रेन पलट गई, क्रेन जिस तरफ पलटी वहां राम प्रकाश शर्मा खड़े थे वे क्रेन के नीचे दब गए। चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए, उन्हें क्रेन के नीचे से निकालकर अस्पताल भिजवाया गया लेकिन मौत हो गई। क्रेन चालक मौके से भाग गया।