आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा के ट्रांसपोर्ट कारोबारी की लेन—देन को लेकर हत्या. पार्टनर ने भाई और बेटों के साथ बेरहमी से पीटा…चार के खिलाफ मुकदमा
आगरा के ट्रांसपोर्ट कारोबारी की फिरोजाबाद में पीट—पीट कर हत्या कर दी गई है. कारोबारी माल उतरवाने के लिए फिरोजाबाद गया था जहां उसके पार्टनर ने लेन—देन को लेकर अपने परिजनों के साथ उसे बेरहमी से पीटा. अस्पताल में उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई. मृतक की पत्नी ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस ने एक को अरेस्ट कर लिया है.
हाथीघाट पर ट्रांसपोर्ट कारोबारी बालमुकुंद दुबे रहते थे. रविवार सुबह करीब चार बजे वह माल से लदे एक ट्रक को फिरोजाबाद के ककरऊ कोठी स्थित आल इंडिया ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम पर अनलोड करने आए थे. इसके साथ ट्रक चालक सुभाष और उसके पति के दोस्त शंकर भी थे. जैन मंदिर के पास बालमुकुंद का व्यापारिक साझेदार गजेंद्र सिंह की मां भवानी ट्रांसपोर्ट कंपनी है. गजेंद्र और बालमुकुंद की साझेदारी में यह 30 साल से संचालित है.
आरोप है कि इन दोनों के बीच लेन देन को लेकर कुछ विवाद चल रहा है. रविवार को गजेंद्र यहां अपने भाई व बेटों के साथ पहुंचा और बालमुकुंद को मारपीट करके यहां से लेक गए. ट्रांसपोर्ट कंपनी पहुंचकर भी बालमुकुंद को बेरहमी के साथ मारा पीटा गया जिससे वो बुरी तरह से घायल हो गया. शंकर ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां बालमुकुंद की मौत हो गई.
पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. इनमें से एक को अरेस्ट कर लिया गया है. पुलिस का कहना है लेन देन को लेकर साझेदार ने मारपीट की है. जिससे उनकी मौत हो गई. पुलिस ने हत्यारोपियों की तलाश में तीन टीमें लगाई हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.