आगरालीक्स…आगरा में नाबालिग लड़की से अश्लील हरकत और रेप के प्रयास का आरोपी तांत्रिक अरेस्ट. पेट में जिन्न का बच्चा बताकर दो दिन तक किया था बंधक..
आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकत करने और रेप के प्रयास का आरोपी तांत्रिक भैरव बाबा उर्फ संतोषी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. तांत्रिक ने किशोरी के पेट में जिन्न का बच्चा होने की बात बताकर दो दिन तक उसे बंधक बनालिया था. पीड़िता के विरोध करने पर वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी थी. पुलिस ने आरोपी तांत्रिक के सााि उसकी सहयोगी महिला को भी अरेस्ट कर लिया है.
ये है पूरा मामला
पीड़ित किशोरी की मां ने बताया कि 16 दिसंबर को उनके गांव में एक तांत्रिक आया था. उसने दावा किया उनके घर में भूत प्रेत है. डरने के बाद उपाय पूछा तो वो चला गया. 17 दिसंबर को वह फिर आया और इस बार उसके साथ 10—15 लोग थे. तांत्रिक ने बताया कि उसकी 17 साल की बेटी के पेट में छह का बच्चा है और वो बच्चा जिन्न का है. जब इसका उपाय पूछा तो तांत्रिक ने जगदीशपुरा के अमरपुरा ट्रांसफर वावली गली में आने को कहा.
बंधक बनाकर किया रेप का प्रयास
20 दिसंबर को घर से दो लोग लड़की को लेकर पहुंचे. यहां वहां एक महिला को दाई बताकर बुलाया गया. तांत्रिक इसके बाद उनकी बेटी को कमरे में ले गया. बेटी ने पूछा कि क्या करना हेागा तो उसने कहा कि कपड़े उतारने होंगे ओर जिन्न ने जो किया है, वही उसे करना होगा. लड़की ने इसका विरोध किया और ऐसा करने से मना कर दिया. लेकिन वहां दाई बनकर आई महिला ने लड़की को बहका दिया और जबरन उसे कपड़े उतरवा दिए. फिर तांत्रिक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की और मोबाइल से वीडियो बना लिए.
विरोध करने पर दी धमकी
जब लड़की ने इसका विरोध किया तो तांत्रिक ने धमकी दी कि अरग तूने ये सब नहीं किया तो तेरे घर वालों से कह देंगे कि ये बच्चा गांव के किसी लड़के का है. लड़की ने फिर भी उसकी बात नहीं मानी और चिल्लाने लगी. उसके चिल्लाने की आवाज पर साथ आए लोगों को बताया गया कि जिन्न उतारा जा रहा है. दो दिन तक वही लड़की को बंधक बनाया गया. बाद में लड़की ने हकीकत बताई तो पुलिस में मामला दर्ज कराया गया.