आगरालीक्स…आगरा में नागालैंड के मंत्री ने निहारा ताजमहल. जमकर की तारीफ, सुविधाओं को सराहा
रविवार को आगरा में नागालैंड के पर्यटन मंत्री तेमजेन आलोंग ने ताजमहल का दीदार किया. वह अपने दोस्तों के साथ आगरा पहुंचे और ताजमहल गए. ताजमहल की खूबसूरती देखने के बाद उन्होंने इसकी जमकर तारीफ की और यहां मौजूद सुविधाओं के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार के योगदान को सराहा. इस दौरान उन्होंने ताजमहल के साथ कई एंगल में फोटो भी खिंचाए.
उन्होंने ताजमहल में सुरक्षा व्यवस्था पर सीएम योगी का धन्यवाद दिया और लोगों से अपील की कि सभी लोग एक बार ताजमहल जरूर देखें. पर्यटन मंत्री ने दूसरी बार ताजमहल का दीदार किया है. इससे पहले वह साल 1999 में भी आगरा आए थे और ताजमहल का दीदार किया था.