आगरालीक्स…आगरा में हाइवे से एनएचएआई ने हटाया अतिक्रमण. अवैध रूप से बनीं दुकानों को बुलडोजर से किया ध्वस्त
आगरा में नेशनल हाइवे अथॉरिटी आफ इंडिया की ओर से हाइवे पर अवैध रूप से हो रहे अतिक्रमण पर कार्रवाई को अभियान चलाया गया. झरना नाला के पास हाइवे की जमीन पर बनी कई दुकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त किया गया. इस दौरान टीम के साथ पुलिसबल भी रहा.
एनएचएआई के अनुसार झरना नाले के पास हाइवे की कीमती जमीन पर लंबे समय से कब्जा किया हआ था. दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार पूर्व में नोटिस भी दिया गया लेकिन दुकानदारों ने जगह खाली नहीं की. इस पर रविवार को यह अभियान चलाया गया. आधा दर्जन से अधिक दुकानों को हटा दिया गया है, बाकी को सुबह तक का अल्टीमेटम दिया गया है.