Monday , 20 April 2026
Home टेक्नोलॉजी Digital Froud: Account gets frozen by first reporting it on 1930 – BSE – Mr. Jasdeep Singh Kohli
टेक्नोलॉजी

Digital Froud: Account gets frozen by first reporting it on 1930 – BSE – Mr. Jasdeep Singh Kohli

162

आगरालीक्स…डिजिटल अरेस्ट या आनलाइन धोखाधड़ी पर तुरंत करें 1930 नंबर पर कॉल, एकाउंट होगा फ्रीज. ई—एफआईआर के लिए 1945 नंबर. जागरूकता शिविर में दी जानकारी

आज चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल की अध्यक्षता में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड – बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड की ओर से क्षेत्रीय निवेशक जागरूकता सेमीनार का आयोजन किया गया है जिसमें निवेश एवं वित्तीय योजनाओं आदि अनेक विषयों पर चर्चा की गयी। सेमीनार में बीएसई से जसदीप सिंह कोहली ने बताया कि वर्तमान में सभी ऑनलाइन भुगतान का प्रयोग करते हैं जिससे कई बार वह धोखधडी का शिकार भी होते हैं। अगर किसी के भी साथ ऑनलाइन धोखाधडी होती है तो वह सबसे पहल 1930 पर साईबार क्राइम पर कॉल कर सकते हैं जिससे तुरन्त ही एकाउंट फ्रीज हो जायेगा और भुगतान आगे नहीं बढ़ सकेगा उसके बाद 1945 पर कॉल करनी चाहिये जिस पर तुरन्त रिस्पोन्स मिलता है और धोखाधडी का शिकार हुए व्यक्ति की ई-एफआईआर हो जाती है उससे तुरन्त कार्यवाही प्रारंभ हो जाती है।

उन्होंने कहा कि सेमीनार का मुख्य उद्देश्य निवेशकों के हित में सेबी द्वारा उठाये गये विभिन्न कदमों की जानकारी देना तथा सही वित्तीय योजना के माध्यम से प्रतिभूति बाजार के प्रति लोगों को जागरूक करना था। सेमीनार में वीडियों क्रॉंफें्रसिंग के माध्यम से भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से रिंकी गोस्वामी द्वारा सेबी की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी। तथा सेमीनार में इंडिया बॉन्डस के विशाल गोयनका द्वारा जीवन के विभिन्न चरणों में बचत एवं निवेश के विभिन्न तरीकों पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा सुरक्षित निवेश के महत्व को सरल एवं प्रभावी ढ़ंग से समझाया।

सेमीनार में बताया कि प्रतिभूति बाजार में किसी भी प्रकार की धोखाधडी – चाहे वह एजेंट, दलाल, कंपनी या मर्चेंट बैंकर द्वारा की गयी हो से निपटने के लिये सेबी ने कड़े व प्रभावी कदम उठाये हैं। निवेशक सेबी की स्कोर्स बेबसाइट पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त सेबी द्वारा हाल ही में सारथी मोबाइल एप भी लांच किया गया है जिसे डाउनलोड कर निवेशक सुरक्षित निवेश संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

सेमीनार संयोजक सीएस कनिका गुप्ता द्वारा बताया गया कि भारत एक विकासशील देश वके रूप में निरन्तर प्रगति कर रहा है। निर्यात, कृषि, एमएसएमई, र्स्टाटअप जैसे विभिन्न क्षेत्र में देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। ऐसे समय में आम नागरिकों को प्रतिभूति बाजार के बारे में सही और विस्तृत जानकारी मिलना अत्यन्त आवश्यक है, ताकि वे अपने हितों की रक्षा करते हुए सुरक्षित और समझदारी पूर्ण निवेश कर सकें तथा बेहतर वित्तीय प्रबंधन की दिशा में आगे बढ सकें।

बैठक में चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल, उपाध्यक्ष संजय कुमार गोयल, उपाध्यक्ष विवेक जैन, पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, सदस्य मनोज बंसल, सतीश अग्रवाल, सुनील सिंघल, अमित बंसल, संजय अरोरा, अम्बा प्रसाद गर्ग, एस.के. जैन, मनोज गर्ग, योगेश जिन्दल, विवेक मित्तल, राजेन्द्र अग्रवाल, पियूष गोयल, मनोज कुमार अग्रवाल, विजय कुमार अग्रवाल, सुरेन्द्र नाथ गुप्ता इत्यादि उपस्थित थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टेक्नोलॉजीबिजनेस

Agra News: Mahindra’s new Thar Roxx 5 Door launched in Agra…the most stylish and strongest. Know its price…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दिवाली से पहले महिंद्रा की नई Thar Roxx 5 Door...

आगराटेक्नोलॉजीबिगलीक्स

Agra News: In Vrindavan, a plot worth Rs 60 lakhs was sold for Rs 30 crores, Many townships are being built in Agra…#agranews

आगरालीक्स…वृंदावन में 60 लाख के प्लॉट की डील 30 करोड़ में हुई....

टेक्नोलॉजी

After Jio and Airtel, Vi recharge also became costlier by 20 percent

आगरालीक्स…जियो और एयरटेल के बाद वीआई के रीचार्ज भी 20 प्रतिशत हुए...

Technologyटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्स

After 21 years, there is going to be a big change in the number system of mobile phones, you can get the benefit of ultra-high speed network

आगरालीक्स… मोबाइल फोन की नंबर प्रणाली में होने वाला है बड़ा बदलाव।...

error: Content is protected !!