Monday , 20 April 2026
Home मथुरा Mathura News: Four years after a love marriage, the parents kidnapped their own daughter…#mathura
मथुरा

Mathura News: Four years after a love marriage, the parents kidnapped their own daughter…#mathura

281

मथुरालीक्स…लव मैरिज के चार साल बाद मायके वाले अपनी ही बेटी को जबरन उठा ले गए.. पुलिस ने दी चेतावनी, सुरक्षित वापसी के प्रयास

मथुरा में एक अजब गजब मामला सामने आया है. परिजनों ने अपनी ही बेटी का किडनैप लिया और उसे जबरन कार में बैठाकर ले गए. बात सिर्फ इतनी है कि युवती ने चार साल पहले मथुरा के एक युवक से लव मैरिज की थी लेकिन युवती के परिवार वाले इस रिश्ते और शादी से नाखुश हैं. चार साल बाद अचानक परिजन कार लेकर आए और अपनी बेटी को जबरन कार में बैठाकर ले गए. इधर पुलिस के पास जब किडनैपिंग का मामला सामने आया तो खलबली मच गई. पुलिस को कार ट्रैस करने पर मायके वालों के होने की जानकारी हुई. इसके बाद युवती के पिता को कार्रवाई करने की बात कहते हुए कहा गया है कि उसे वापस लाएं.

बैंक कर्मी हैं दोनों पति—पत्नी
मथुरा के रहने वलो रविंद्र सिंह आईसीआईसीआई बैंक की कोसीकलां ब्रांच में कार्यरत हैं. रविंद्र सिंह ने चार साल पहले आईसीआईसीआई की ही भूतेश्वर ब्रांच में काम करने वाली प्रियंका से लव मैरिज की थी. प्रियंका गुजरात के बनासाकट पालनपुर की रहने वाली है. लेकिन प्रियंका के घरवालों ने इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया और न ही वो इस शादी से खुश हैं. उन्होंने कई बार प्रियंका को समझाया और सबकुछ छोड़कर वापस आने के लिए कहा लेकिन प्रियंका नहीं उनकी बात नहीं मानी.

इससे प्रियंका के घर वाले नाराज थे. बताया जाता है कि सुबह प्रियंका ड्यूटी के लिए बैंक आ रही थी, इसी दौरान एक कार आई और उसमें सवार कुछ लोगों ने प्रियंका को जबरन कार में बैठा लिया और उसे साथ ले गए. इसे देख अन्य बैंक कर्मियों ने इसकी सूचना प्रियंका के पति रविंद्र को दी. रविंद्र ने यूपी डायल 112 पुलिस को सूचना दी. अपहरण की सूचना पर पुलिस दौड़ी और सीसीटीवी में कैद कार के नंबर को ट्रैस किया तो पता चला कि यह कार प्रियंका के मायके वालों की है. पति ने भी गुजरात की कार को देख मायके पक्ष पर अपहरण का आरोप लगाया.

इस पर पुलिस ने युवती के पिता को फोन किया और कहा कि अगर युवती को कुछ हुआ तो सभी को जेल भेजा जाएगा. पुलिस का कहना है कि युवती की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

मथुरा

Mathura Live News: Actress Neha Dhupia launched a river purification campaign in Vrindavan…#mathura

मथुरालीक्स…अभिनेत्री नेहा धूपिया पहुंची वृंदावन. यमुना का पूजन कर शुरू किया नदी...

मथुरा

Mathura Live News: On Akshay Tritiya, Thakur Ji will grant devotees Sarvang Darshan….#mathura

मथुरालीक्स…अक्षय तृतीया पर ठाकुर जी चंदन लेपन कर भक्तों को देंगे सर्वांग...

मथुरा

Mathura Live News: A sleeper bus overturned on the Yamuna Expressway, More than 25 passengers injured…#mathuranews

आगरालीक्स…यमुना एक्सप्रेस वे पर स्लीपर बस पलटी. यात्रियों में मची चीख पुकार....

मथुरा

Mathura Live News: Two more bodies found in the Yamuna River today…#mathuranews

मथुरालीक्स…वृंदावन मोटर बोट हादसे में आज 2 और शव यमुना में मिले....

error: Content is protected !!