आगरालीक्स…आगरा के पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर कैसे बनाया जाए, इस पर नगर निगम को सुझाव देगा हॉर्टीकल्चर क्लब. पर्यावरण के प्रति लोगों को भी किया जागरूक
शहर का पर्यावरण सुन्दर और स्वस्छ रहेगा तो हम स्वस्थ रहेंगे। इसके लिए हर शहरवासी को अपना योगदान देना चाहिए। लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य के साथ हार्टीकल्चर क्लब ने अपने 13वें वार्षिकोत्सव का आयोजन कॉसमॉस मॉल स्थित होटल फेयरफील्ड बाई मेरिएट में किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मेयर हेमलता दिवाकर व विशिष्ठ अतिथि डॉ. सुषमा गुप्ता ने श्रीगणपति की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों का स्वागत करते हुए क्लब की संस्थापिका लवली कथूरिया ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए क्लब के कार्यों पर प्रकाश डाला।
मेयर हेमलता दिवाकर ने इस मौके पर कहा कि नगर निगम द्वारा बस्तियों में ग्रुप बनाकर जागरूकता की जा रही है। सड़कों पर जगह-जगह बने कचरा घर को हटाया गया। एत्माद्पुर में प्लांट तैयार हो रहा है, जो कचरे से बिजली बनाएगा। नगर निगम द्वारा जो पौधे लगाए जा रहे हैं, उसके लिए क्षेत्रीय लोगों को देखभाल की जिम्मेदारी दी जा रही है। कुछ परेशानियां भी आती हैं। ऐसे कार्यक्रम में बच्चों को भी शामिल करें। जिससे वह आपके इस काम को आगे बढ़ा सकें। उन्होंने हार्टीकल्चर क्लब से पर्यावरण को स्वस्छ बनाए रखने के लिए सुझाव भी मांगे। जिन पर क्लब के साथ मिलकर काम किया जाएगा।
आशु मित्तल ने पर्यावरण पर प्रिजेन्टेशन व रश्मि मित्तल ने मुझे चलना था, पर सड़क मेरी नहीं थी… और बीना सचदेवा में पेड़ों की व्यथा… व अब सांस लेना भी याद बन गया है विषय पर प्रस्तुति दी। इस अवसर पर पर्यावरण सम्बंधित गेम भी खेले गए। इस अवसर पर हाल ही में आयोजित चार दिवसीय बोगनविलिया प्रदर्शनी सहित अन्य विजेता प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। धन्यवाद ज्ञापन रचना अग्रवाल ने दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डेजी गुजराल, रेनू भगत, रविन्द्र श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।