Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Students showcased their talent at the Youth Festival. Spectacular performances in music and dance…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Students showcased their talent at the Youth Festival. Spectacular performances in music and dance…#agranews

465

आगरालीक्स…आगरा के विवि में युवा महोत्सव पर स्टूडेंट्स ने दिखाया अपना हुनर. संगीत और नृत्य में दी शानदार प्रस्तुतियां..

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय द्वारा छात्र कल्याण विभाग में युवा महोत्सव का आयोयन किया गया. महोत्सव के द्वितीय चरण का शुभारम्भ जेपी सभागार में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो भूपेन्द्र स्वरूप शर्मा, सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं सेठ पंदम चंद जैन संस्थान के निदेशक प्रो ब्रजेश रावत, प्रो एसके जैन, डॉ रूचिरा प्रसाद, डॉ रत्ना पाण्डेय एवं सेठ पंदम चंद जैन संस्थान के निदेशक प्रो ब्रजेश रावत ने मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया. दो दिनों में कुल 22 प्रतियोगिता का आयोजन विभिन्न स्थानों पर किया जा रहा हैं. इन प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागी उत्तर क्षेत्रीय युवा समारोह में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे.

जेपी सभागार में लोक ऑर्केस्ट्रा प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें आरबीएस कॉलेज आगरा की टीम विजयी रही. निर्णायक मंडल में गजेंद्र सिंह, अनल झा एवं भानू प्रताप सिंह उपस्थित थे. पश्चिमी वाद्य (एकल) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अभिषेक शुक्ला, आरबीएस कॉलेज आगरा, द्वितीय स्थान कुलवंत सिंह, आगरा कॉलेज आगरा, तृतीय स्थान भानू प्रताप, ललित कला संस्थान रहें. पश्चिमी गायन (एकल) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनूज बघेल, ललित कला संस्थान, द्वितीय स्थान सूर्याश चतुर्वेदी, आरबीएस कॉलेज आगरा एवं तृतीय स्थान अभिनव चौहान, सेंट जॉन्स कॉलेज आगरा रहें. पश्चिमी गायन (समूह) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ललित कला संस्थान, द्वितीय स्थान सेंट जॉन्स कॉलेज आगरा, तृतीय स्थान आरबीएस कॉलेज, आगरा रहें. वहीं शास्त्रीय नृत्य (भारतीय) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रिमझिम शुक्ला, आरबीएस कॉलेज आगरा, द्वितीय स्थान ताशी भारद्वाज, आगरा कॉलेज, आगरा रहें.

सेठ पदम चन्द जैन प्रबन्ध संस्थान में शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई. निर्णायक मंडल में श्री कृष्ण, श्री सदानन्द बह्राभटट एवं महिमा सिन्हा उपस्थित थे. प्रथम स्थान अनुज बघेल, ललित कला संस्थान, द्वितीय स्थान ईशा सेठ, बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय आगरा, तृतीय स्थान भारती ब्रजवासी, दाऊ दयाल महिला पीजी कॉलेज फिरोजाबाद रहें. एकल शास्त्रीय वादन (स्वर वाद्य) प्रतियोगिता में प्रथम प्रियांशु कृष्णा आगरा कॉलेज आगरा द्वितीय महिमा लाल, बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय आगरा, तृतीय मोहित सैन, आरबीएस कॉलेज, आगरा रहें. एकल शास्त्रीय वादन (ताल वाद्य) प्रतियोगिता में प्रथम लीना महौर, बीडी जैन कॉलेज आगरा, द्वितीय इंद्रजीत सिंह, आगरा कॉलेज, आगरा रहें. सुगम संगीत में प्रथम भारती ब्रजवासी, दाऊ दयाल महिला पीजी कॉलेज फिरोजाबाद, द्वितीय स्थान:- देशदीप शर्मा, आगरा कॉलेज आगरा, तृतीय स्थान:- लीना महौर, बी०डी० जैन कॉलेज, आगरा रहें.

स्कूल ऑफ लाइफ सांइस संस्थान में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में डॉ० सरोज भार्गव, डॉ लकी टांक एवं डॉ साधना सिंह उपस्थित थे इसमें प्रथम मंयक प्रताप, ललित कला संस्थान, द्वितीय आयुषी, बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय, तृतीय स्थान:- रचना, आगरा कॉलेज, आगरा रहें. पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मंयक प्रताप, ललित कला संस्थान, द्वितीय स्थान सुनैना वर्मा, बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय आगरा तृतीय स्थान शिफा फातिमा, आगरा कॉलेज आगरा रहें. कोलाज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान :- खुशी जैन, बैकुंठी देवी, कन्या महाविद्यालय आगरा, द्वितीय स्थानः- कविता, आगरा कॉलेज, आगरा, तृतीय स्थान:- दीपा, आरबीएस कॉलेज, आगरा रहें.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!