आगरालीक्स…जरूरी सूचना, पुरानी मंडी चौराहे से शाहजहां गार्डन रोड एक महीने के लिए बंद… एकल मार्ग की रहेगी व्यवस्था. जानिए क्या है वजह
आगरा में पुरानी मंडी से शाहजहां गार्डन तक के मार्ग को आज से एक महीने तक के लिए बंद कर दिया गया है. नमामि गंगे के अंतर्गत मंटोला नाले टैपिंग के लिए इस रोड को बंद किया गया है. इस रोड पर एकल मार्ग की व्यवस्था रहेगी. एक महीने में इस रोड पर एमपीएस खैराती टोला से पुरानी मंडी तक 1400 मिम व्यास राइजिंग मेन का बिछाव कार्य किया जाएगा.
इस संबंध में परियोजना प्रबंधक ने सूचित करते हुए अवगत कराया है कि नमामि गंगे कार्यक्रमांतर्गत आगरा सीवरेज स्कीम में प्रस्तावित मंटोला नाले को पूर्णतः टैप किये जाने हेतु एम.पी.एस खैराती टोला से पुरानी मण्डी चौराहे तक 1400 मिमी० व्यास की राइजिंग मेन बिछाए जाने का कार्य 9 जनवरी से 9 फरवरी के मध्य किया जायेगा, उक्त रोड पुरानी मण्डी चौराहे की ओर से शाहजहां गार्डन तक बन्द रहेगा एवं शाहजहां गार्डन की ओर से पुरानी मण्डी चौराहे की ओर जाने वाले वाहनों के लिए एकल मार्ग रहेगा.