आगरालीक्स…आगरा से बांग्लादेश के लिए भेजे गए 38 लोग. चोरी—छुपे बॉर्डर पार कर बांग्लादेश से आ गए थे आगरा..जानें पूरा मामला
बांग्लादेश से बॉर्डर कर भारत में प्रवेश कर और आगरा में कई सालों से रह रहे 38 बांग्लादेशी नागरिकों को आज जिला जेल से डिपोर्ट कर दिया गया है. सभी को कड़ी सुरक्षा में पश्चिम बंगाल के लिए रवाना कर दिया गया है. इनको तीन साल पहले थाना सिकंदरा के आवास विकास से अरेस्ट किया गया था. इनके पास से फर्जी आधार कार्ड और वोटर कार्ड भी मिले थे. आगरा से पश्चिम बंगाल पहुंचने के बाद बीएसएफ सभी को सीमा पार कराकर बांग्लादेश भेजेगी.
आगरा में 2022 में आवास विकास कॉलोनी में अवैध बस्ती पकड़ी गई थी, यहां चोरी छिपे बार्डर पार करने के बाद आए बांग्लादेशी रह रहे थे. ये कबाड़ का काम करते थे, इनके खिलाफ सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था. इनके पास से आधार और वोटर कार्ड भी मिले थे ये फर्जी थे. कोर्ट ने विदेशी अधिनियम के तहत सजा सुनाई थी इनकी सजा पूरी हो चुकी है.
23 पुरुष और सात महिलाएं, सात किशोर किशोरियां
38 बांग्लादेशियों में से 23 पुरुष और सात महिलाएं जिला जेल में बंद थे. इनकी सजा पूरी हो चुकी है. जबकि पांच किशोर और दो किशोरियां आश्रय स्थल में थे. आज जिला जेल से बाहर आने के बाद पुलिस कड़ी सुरक्षा में लेकर पश्चिम बंगाल ले गई है, वहां 13 जनवरी को बीएसएफ द्वारा बांग्लादेश को 38 लोगों को बार्डर पार कराकर सौंपा जाएगा.