आगरालीक्स…आगरा में तेज धूप में गलनभरी सर्दी फुर्र. अभी दो से तीन दिन मौसम रहेगा साफ. सोमवार से खुल सकते हैं स्कूल…
आगरा में दो दिन से निकल रही तेज धूप से गलनभदी सर्दी फुर्र कर दी है. दिन में तो लोगों को ठंड से राहत मिली हुई है, हालांकि रात को अभी गलन बरकरार है और तापमान छह डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा. शनिवार को सुबह से ही धूप निकल आई और दोपहर को तेज धूप खिली. पिछले कई दिनों से कड़ाके की सर्दी से लोग परेशान थे लेकिन अब राहत है.
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार 13 जनवरी तक मौसम में राहत बनी रहेगी और लोगों को ठंड से राहत मिलेगी. आज 10 जनवरी तक स्कूल बंद के आदेश थे, कल रविवार को भी अवकाश है.अगर मौसम साफ रहता है तो सोमवार से स्कूल खुल सकते हैं.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 10/01/26) 21.5
Departure from Normal(oC) 1.2
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 10/01/26) 5.8
Departure from Normal(oC) -3.1