आगरालीक्स…आगरा में कोठी मीना बाजार के पास एक्टिवा और कार की भीषण टक्कर, एक्टिवा सवार की मौत, दो घायल
आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के कोठी मीना बाजार के पास देर रात कार और स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में एक्टिवा सवार युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.
हादसा रात को हुआ. लोहामंडी की ओर से आ रही नीले रंग की कार ने कोठी मीना बाजार के पास एक स्कूटी को चपेट में ले लिया और उसे जोर की टक्कर मार दी. कार स्कूटी सवारों को काफी देर तक घसीटते हुए भी ले गई. हादसे में तीन युवक अयान, आमिर और हाफिज गुलाम रसूल गंभीर रूप से घायल हो गए. एसएन में उपचार के दौरान घायल आमिर की मौत हो गई. अयान और हाफिज की हालत नाजुक बनी हुई है.