Friday , 11 September 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Forms 6, 6A, 7 and 8 made available at polling stations…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Forms 6, 6A, 7 and 8 made available at polling stations…#agranews

453

आगरालीक्स…आगरा में नया वोटर आईडी बनवाना है, संशोधन कराना है या किसी वोटर की मृत्यु हो गई है तो पास के मतदेय स्थल पर जाकर फार्म ले सकते हैं. जानें क्या—क्या प्रूफ की होगी जरूरत

अपर जिलाधिकारी (नगर)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी यमुनाधर चौहान ने अवगत कराया है कि 1 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का आलेख्य प्रकाशन 6 जनवरी 2026 को सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में किया जा चुका हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ऐसे पात्र नागरिक जो अर्हता तिथि 01-01-2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करेंगे अथवा कर चुके हैं ऐसे पात्र नागरिक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने हेतु आलेख्य प्रकाशन अवधि दिनांक 06-01-2026 से 06-02-2026 तक मतदान केन्द्रों पर नियुक्त पदाभिहित अधिकारी को कार्य अवधि में निर्धारित फार्म-6, 6ए, 7, 8, भरकर प्राप्त करा सकते हैं।

उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि उक्त के अतिरिक्त भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज सभी ग्राम सभाओं एवं वार्ड कमेटियों की बैठकों में तथा समस्त बीएलओ द्वारा दिनांक 11-01-2026 को अपने बूथ पर उपस्थित होकर संबंधित आलेख्य निर्वाचक नामावली को पढ़कर सुनाया गया तथा फार्म-6, 6ए, 7, 8 प्राप्त किए गए। आज समस्त उप जिलाधिकारी एवं अपर नगर मजिस्ट्रेट, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा अपनी-अपनी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित मतदेय स्थलों पर औचक निरीक्षण करते हुए बीएलओ के माध्यम से आम जनता को मतदाता सूची पढ़कर सुनाई गयी। आज रविवार को अपर जिलाधिकारी (नगर)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी यमुनाधर चौहान द्वारा भी जनपद के मतदेय स्थलों पर निरीक्षण करते हुए बीएलओ के माध्यम से आम जनता को मतदाता सूची को पढ़कर सुनाई गयी।

जानिए क्या क्या चाहिए होंगे डॉक्युमेंट
ऐसे पात्र नागरिक जिनके नाम मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं हैं वह अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने हेतु अपने निकटतम मतदेय स्थल पर पहुँचकर फार्म-6 निःशुल्क प्राप्त कर रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नम्बर, आयु प्रमाण-पत्र, निवास का पता एवं परिवार के किसी सदस्य का EPIC/मतदाता फोटो पहचान-पत्र की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा। साथ ही जो मतदाता स्थाई रूप से अन्यत्र चले गए हैं, जिनकी मृत्यु हो गई है, का फार्म-7 भरा जाएगा एवं जो मतदाता किसी प्रकार का संशोधन कराना चाहते हैं वह फार्म-8 भरकर साक्ष्य सहित सम्बन्धित मतदेय स्थल अथवा तहसील स्थित मतदाता पंजीकरण केन्द्र पर जमा कर सकते हैं।जनपद के ईआरओ/एईआरओ, सुपरवाइजर द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण–2026 कार्यक्रम के अंतर्गत चल रहे आलेख्य निर्वाचक नामावली पठन कार्य का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने विभिन्न बूथों पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि जिन मतदाताओं की फोटो स्पष्ट नहीं है, उनकी नवीन एवं स्पष्ट फोटो संबंधित प्रपत्रों के साथ अनिवार्य रूप से अपलोड कराई जाए। साथ ही जिन मतदाताओं की फोटो उपलब्ध नहीं है, उनके लिए बी०एल०ए० (Booth Level Agent) के साथ समन्वय स्थापित कर फोटो अपलोड की कार्यवाही शत-प्रतिशत पूर्ण की जाए,मतदाता सूची में फोटो अपलोड का कार्य किसी भी दशा में लंबित न रहे। संबंधित मतदान स्थलों पर खुली बैठक के माध्यम से निर्वाचक नामावली का पठन सुचारु रूप से किया जाए तथा आमजन से दावे एवं आपत्तियाँ प्राप्त कर उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे मतदाता सूची शुद्ध, त्रुटिरहित एवं अद्यतन तैयार की जा सके।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : The trend of creating 1980s-style images using Artificial Intelligence (AI) is rapidly gaining popularity in Agra.

आगरालीक्स…AI की टाइम मशीन से 80’s में पहुंचे आगरा के लोग, आम...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra experienced bright, intense sunshine during the day. The temperature reached 36 degrees Celsius…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गर्मी ने फिर निकाले पसीने. दिन में तेज धूप निकली....

टॉप न्यूज़

Agra News: A massive wave of devotion surged at the ‘Chhathi’ festival of Shrinathji Maharaj at Agra’s Mankameshwar Temple

आगरालीक्स…आगरा के मनकामेश्वर मंदिर में श्रीनाथ जी महाराज के छठी उत्सव में...

टॉप न्यूज़

Agra Metro: Construction of the concourse level at Sikandra Metro Station has been completed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आईएसबीटी से सिकंदरा मेट्रो स्टेशन तक के कॉन्कोर्स तल का...

error: Content is protected !!