आगरालीक्स…; आगरा में एसएसपी अमित पाठक और एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह ने अनाथालय में दीपावली मनाई। मेरे दुख-दर्द का, तुझपर हो असर कुछ ऐसा, मैं रहूँ भूखा तो तुझसे भी ना खाया जाए। गोपाल दास नीरज की यह लाइन आज के दौर में प्रासंगिक हैं, लोग संपन्न हुए तो उनका नजरिया भी बदला है। अब दीपावली मनाने का तरीका भी बदल गया है, लोग बस्तियों और अनाथालाय में जाकर दीपोत्सव मना रहे हैं। ऐसे में बुधवार को एसएसपी अमित पाठक और एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह दयानंद अनाथालय, यमुना ब्रिज पहुंचे। यहां उन्होंने अनाथ बच्चों के साथ फुलझडी जलाकर दीपावली मनाई, बच्चों के चेहरे खिलखिला रहे थे, उनकी अंधेरी जिंदगी में रोशनी ही रोशनी थी।
मिठाई बांटने के साथ बांटे बम पटाखे
शहर के तमाम लोगों ने बस्तियों में दीपावली मनाई, झुग्गी झोपडी में रहने वाले बच्चों को कपडे, बम पटाखे और मिठाई बांटी, उनके साथ दीपावली को मनाई।
मिटटी के दीप भी खूब बिके
इस बार मिटटी के दीप भी खूब बिके, खास बात यह रही कि लोगों ने दीपक खरीदने के लिए मोलभाव नहीं किया। तमाम लोगों की कोशिश रही कि वे उन लोगों से मिटटी के दीपक खरीदें, जिससे उनकी इस खरीददारी से दीपक बेचने वाले के घर धूमधाम से दीपावली मने।