आगरालीक्स आगरा में सुबह से कोहरा छाया हुआ है, जानें आज कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया हुआ है, सुबह का तापमान सात डिग्री सेल्सियस के आस पास दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि घना कोहरा छाने के बाद दोपहर में धूप निकल सकती है, इससे सर्दी से हल्की राहत मिल जाएगी। Agra Local News: Fog in Agra, Rain forecast on 22nd January 2026
22 जनवरी को बारिश के आसार
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में 22 जनवरी को बारिश के आसार हैं, इससे पहले कई दिनों तक सुबह कोहरा छा सकता है और दोपहर में धूप निकलेगी।
शनिवार से खुल गए हैं स्कूल
आगरा में कई दिनों तक बंद रहने के बाद शनिवार से स्कूल भी खुल गए हैं, ऐसे में सर्दी और कोहरा में बच्चे स्कूल जा रहे हैं।