फिरोजाबादलीक्स…फिरोजाबाद में स्कूटी पर जा रहे पति—पत्नी को डंपर ने मारी टक्कर. दोनों की मौत
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में दर्दनाक हादसे में पति— पत्नी की मौत हुई है. शिकोहाबाद स्थित एटा चौराहे पर सोमवार दोपहर मिट्टी से भरे एक डंपर ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद दोनेां पति—पत्नी बुरी तरह से घायल होकर गिर गए. राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी. इधर डंपर चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर भाग गया. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
मृतकों की पहचान प्रोफेसर कॉलोनी में रहने वाले रघुवीर सिंह और उनकी पत्नी कमला देवी के रूप में हुई है. रघुवीर सिंह पूर्व प्रधानाचार्य थे. घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया है.