आगरालीक्स …आगरा में भीषण जाम लगा हुआ है, भगवान टॉकीज से लेकर वाटरवक्र्स तक जाम है। वहीं, रामबाग से लेकर खंदौली तक जाम लगा हुआ है। घंटों से वाहन फंसे हुए हैं। सुबह से निकली बहनें शाम तक भाई दूज करने के लिए अपने भाई के पास तक नहीं पहुंच सकी हैं।
शनिवार को भाई दूज पर सुबह से ही भीषण जाम लग गया, वाटरवक्र्स चौराहे पर जाम लगने से यमुना किनारा, बल्केश्वर और भगवान टॉकीज तक वाहन फंस गए। दोपहर होते होते हालत और बिगड गए। उधर, रामबाग से खंदौली तक जाम लग गया है, वाहन फंसे हुए हैं। बस और गाडियां रेंग रेंग कर चल रही हैं।