आगरालीक्स…आगरा में लोगों को हेल्थ बीमा के लिए किया जागरूक. डिजिटल आईसीयू में बेहतर एक्सपर्ट की सुविधा दिवलाएगा गैलेग्जी हैल्थ इन्शोरेन्स
किसी जटिल स्वास्थ्य समस्या के लिए यदि आप डिजिटल आईसीयू (आगरा में बैठकर मुम्बई या अन्य शहर के एक्सपर्ट का सहयोग) की सुविधा लेना चाहते हैं तो वह गैलेग्जी हैल्थ इश्योरेन्स दिलवाएगा। होटल भावना क्लार्क में संरक्षण वेल्थ मैनेजमेंट द्वारा आयोजित स्वास्थ बीमा जागरूकता कार्यक्रम में यह जानकारी गैलेग्जी हैल्थ इन्श्योरन्स के स्टेट हेड आरएस सिंह ने यह जानकारी दी। मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद नवीन जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
नवीन जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का लक्ष्य है कि समस्त भारतवासियों का हेल्थ बीमा होना चाहिए। जिससे लोगों को अपना स्वास्थ्य बिगड़ने पर आर्थिक चिन्ता से मुक्त रहे। चाहें वह किसी भी वर्ग का हो। इसलिए सभी से अपील है कि हर व्यक्ति स्वास्थ बीमा अवश्य करवाएं।
स्वास्थ्य बीमा को जीएसटी से मुक्त भी किया जा चुका है जिससे आमजन को लाभ हो। संरक्षण वैल्थ मैनेजमेंट के निदेशक रवि शंकर भारद्वाज ने कहा कि डोर टू डोर योजना का विस्तार किया जाएगा। मोदी जी के 2047 तक सभी लोगों का स्वास्थ बीमा करना के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में 300-400 की टीम मध्यम व निम्न मध्यम वर्गीय लोगों को स्वास्थ बीमा के लिए जागरूक किया जा रहा है।
स्टेट हेड आरएस सिंह ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि पहले दक्षिण भारत के चार प्रदेशों (तमिल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र) में प्रारम्भ किया और अब यूपी, गोहाटी, भुवनेश्वर, कलकत्ता में प्रारम्भ किया है। अब तक कम्पनी एक वर्ष में 125 करोड़ का बीमा कर चुकी है। अभी तक इस प्रकार की सुविधाएं कोई कम्पनी उपलब्ध नहीं करा रही थी। घंटों तक लगातार कम्प्यूटर कर काम करने के कारण युवाओं में तेजी से बढ़ रही स्लिप डिसआर्डर के लिए भी सुविधाएं दे रही है। इसके साथ बहुत सी नई सुविधाएं हैं। सीनियर सिटीजन के लिए भी बेहतर सुविधाएं हैं। सभी अतिथियों का स्वागत पुष्प भेंट कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से क्षितिज अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, राजेन्द्र रामरख्यानी, निशांत सरीन ,प्रणव कुंद्रा, नवीन मेहंदी रत्ता, अजय कुमार, सपन शर्मा आदि उपस्थित थे।