आगरालीक्स…आगरा के एसएन में बिना ओपन हार्ट सर्जरी के दिल में मौजूद छेद को सफलतापूर्वक किया बंद. कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. हिमांशु यादव और टीम के प्रास से मरीज पूरी तरह स्वस्थ
आगरा के एसएनएमसी में पहली बार एट्रियल सेप्टल डिफेक्ट (ASD) का डिवाइस क्लोज़र सफलतापूर्वक किया गया। यह क्लोजर एस एन मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ हिमांशु यादव एवं टीम द्वारा किया गया । उन्होंने बताया कि सरल शब्दों में कहें तो यह बिना ओपन हार्ट सर्जरी के दिल में मौजूद छेद को बंद करने की आधुनिक प्रक्रिया है।
इस विशेष उपलब्धि की बात यह है कि यह जटिल प्रक्रिया बिना किसी बाहरी (विशेषज्ञ) को बुलाए सफलतापूर्वक संपन्न की गई। वर्तमान में मरीज पूरी तरह स्वस्थ है और उसकी स्थिति संतोषजनक है। एसएनएमसी के प्राचार्य एवं डीन डॉ प्रशांत गुप्ता ने कहा कि एसएनएमसी की उन्नत चिकित्सकीय क्षमता, समर्पित टीम व आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं से आगरा एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीज लाभान्वित हो रहे हैं ।