Thursday , 23 April 2026
Home बिगलीक्स Agra Local News: Police uncovered a ₹7.70 crore theft at an Agra shoe industry. 3 arrested including supervisor…#agranews
बिगलीक्स

Agra Local News: Police uncovered a ₹7.70 crore theft at an Agra shoe industry. 3 arrested including supervisor…#agranews

501

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा की शू इंडस्ट्री में 7.70 करोड़ की चोरी का खुलासा. सुपरवाइजर सहित तीन अरेस्ट. गर्लफ्रैंड के साथ बंगलुरु होना चाहता शिफ्ट…

आगरा की थाना सिकंदरा स्थित रोजर इंडस्ट्री लिमिटेड में 7.70 करोड़ की चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो सगे भाई समेत चोरी के तीन आरोपियों को अरेस्ट किया है. इनमें एक भाई फैक्ट्री में ही लंबे समय से सुपरवाइजर के पद पर था. पुलिस ने इनके कब्जे से 66,33,980/- रूपये नगद 3.800 किलोग्राम पीली धातु मय डायमंड ज्वैलरी 5.500 किलोग्राम सफेद धातु बरामद की है. इसकी अनुमानित कीमत लगभग 7.70करोड़ रुपये है.

19 जनवरी को की थी करोड़ों की चोरी
19 जनवरी को रोजर इण्डस्ट्रीज लिमिटेड़ हीरालाल की प्याऊ अरतौनी के मालिक ने पुलिस को सूचना दी जिसमें बताया कि सुबह को फैक्ट्री के कर्मचारी द्वारा बताया गया कि फैक्ट्री में फस्ट फ्लोर में गेट का ताला टूटा हुआ है, व सभी अलमारियों के ताले टूटे है. जब उन्होंने मौके पर जाकर देखा गया तो फैक्ट्री के ताले टूटे हुए थे व वादी के काफी ज्वैलरी और फैक्ट्री के लॉकर में रखे रूपये अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिये गये. पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट आगरा व पुलिस उपायुक्त नगर जोन आगरा द्वारा फैक्ट्री से हुई रूपयों व ज्वैलरी की चोरी की घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु थाना सिकंदरा पर पुलिस टीमों का गठन किया गया. गठित पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरा की जांच करते हुए संलिप्त अभियुक्तों की पहचान की गयी और फैक्ट्री में रखे रूपयों और ज्वैलरी की चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 03 अभियुक्तों अनुपम शर्मा, अनुराग शर्मा व संजय सिंह उर्फ संजू को गोल चक्कर चौराहे के पास जउपुरा पनवारी के लिए जाने वाली कच्ची पगडंडी के पास जंगल से गिरफ्तार किया गया.

इस तरह दिया था चोरी की वारदात को अंजाम
पूछताछ करने पर तीनों अभियुक्तों ने बताया कि उन तीनों ने मिलकर रोजर फैक्ट्री से चोरी की थी. चोरी के दौरान अभियुक्त अनुपम शर्मा ने रोजर फैक्ट्री में अन्दर घुस गया था और अनुराग शर्मा व संजय सिंह उर्फ संजू गिरफ्तार अभियुक्त अनुपम शर्मा ने बताया कि वह पिछले कई सालों से रोजर फैक्ट्री में कम्प्यूटर ऑपरेटर सुपरवाइजर का काम कर रहा है और उसका भाई अनुराग शर्मा गांव में रहकर ढाबा चलाता है. कुछ दिन पहले उसने अपने मालिक को फैक्ट्री में अपने ऑफिस रूम के लॉकर में पैसे और जेवर रखते हुए देखा था. इसके बारे में उसने अपने भाई अनुराग शर्मा व उसके दोस्त संजय सिंह उर्फ संजू को बताया था. लालच में आकर उन तीनों ने मिलकर योजना बनाते हुए 19 जनवरी को रविवार के दिन फैक्ट्री में चोरी की घटना की थी, क्योंकि अभियुक्त अनुपम शर्मा को फैक्ट्री के अन्दर के सभी रास्ते व चौकीदारों के ड्यूटी के प्वाइन्ट मालूम थे, रविवार के दिन फैक्ट्री में छुट्टी रहती है, इसलिए उस दिन ज्यादा स्टॉफ भी नहीं रहता है, इसीलिए उन लोगों ने रविवार के दिन चोरी की योजना बनायी थी.

चोरी का सारा माल जंगल में छुपाया
अनुपम शर्मा ने फैक्ट्री के पीछे के रास्ते से फैक्ट्री की दीवार से लगे अर्थिंग के पाइप के सहारे से टीनशेड पर चढ़कर फैक्ट्री की पहली मंजिल के पीछे की साइड के शीशे तोड़कर अंदर घुसकर फैक्ट्री के मालिक के ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे का मुंह ऊपर कर दिया था. जिसके बाद ऑफिस में लॉकर तोड़कर रखे हुये रुपयों व जेवरों को बोरी व बैग में भरकर वापस उसी रास्ते से फैक्ट्री से बाहर आ गया था. अभियुक्त अनुपम का भाई अनुराग व उसका दोस्त संजय उर्फ संजू पूरे समय फैक्ट्री के बाहर से आसपास लगे कैमरों से बचते हुए निगरानी कर रहे थे. फिर उन तीनों ने चोरी का सारा माल फैक्ट्री के पीछ जंगल में छिपा दिया था और वहां से अलग अलग चले गये थे. आज वह तीनों चोरी के माल का आपस में बंटवारा करने के लिए जंगल से निकाल कर ला रहे थे.

https://twitter.com/agrapolice/status/2014630665220948285

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:-
01.अनुपम शर्मा पुत्र स्व0 दुर्गेश शर्मा निवासी ग्राम बटेश्वर तहसील व थाना बाह जिला आगरा। (फैक्ट्री का कर्मचारी) ।

  1. अनुराग शर्मा पुत्र स्व0 दुर्गेश शर्मा निवासी ग्राम बटेश्वर तहसील व थाना बाह जिला
    आगरा।
  2. संजय सिंह उर्फ संजू पुत्र स्व0 रघुराज सिंह निवासी कल्याण पुर भरतार तहसील व थाना बाह जिला आगरा ।
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rain forecast on 26 & 27tth April 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में 72 घंटे भीषण गर्मी के बाद बदलेगा...

बिगलीक्स

Agra Live News: All News Papers review 23rd April 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 23 अप्रैल का न्यूज ब्रीफ ईरानी सेना...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman Meets Tragic Death After Colliding with Crane at Raja Ki Mandi Crossing…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के राजा की मंडी चौराहे पर मेट्रो की क्रेन की चपेट...

बिगलीक्स

Agra Video News: Car catches fire on Church Road in Agra. Watch video…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में चर्च रोड पर कार में लगी आग. वीडियो देखें

error: Content is protected !!