आगरालीक्स…आगरा में तेज रफ्तार मैक्स ने मारी ऐसी टक्कर, पांच फीट दूर उछलकर सड़क पर गिरा साइकिल सवार, कुचलते हुए निकल गई मैक्स, मौत
आगरा में शुक्रवार सुबह हाथरस रोड पर दर्दनाक हादसे में एक साइकिल सवार की जान चली गई. प्रकाश कोल्ड स्टोरेज के सामने तेज रफ्तार मैक्स ने साइकिल सवार को पहले टक्कर मारी जिससे वो उछलकर सड़क पर गए और बाद में मैक्स कुचलते हुए उन्हें निकल गई. हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई. मैक्स चालक मौके से भाग निकला. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. इधर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
नगला हाराम में मुकेश रहते हैं. वह नुनिहाई स्थित एक फैक्ट्री में सफाई का काम करते थे और हर रोज की तरह शुक्रवार सुबह करीब छह बजे साइकिल से ड्यूटी पर जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से आई एक मैक्स ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि साइकिल सवार मुकेश पांच फीट दूर जा गिरे. इसके बाद मैक्स उन्हें कुचलते हुए निकल गई. हादसे का सीसीटीवी भी सामने आया है. मौके पर ही मुकेश की मौत हो गई. सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस सीसीटीवी के आधार पर मैक्स चालक की तलाश कर रही है.