आगरालीक्स…आगरा ने ओढ़ी बादलों की चादर, बूंदाबांदी और हवाओं ने मौसम बदला. शाम होते ही ठंड फिर से बढ़ी…जानें आज कितना रहा तापमान और आने वाले दिनों का मौसम अपडेट
आगरा ने शुक्रवार सुबह से ही बादलों की चादर ओढ़ रखी हैं. रात से चल रही तेज हवाएं और आज दिन से हो रही कभी—कभी बूंदाबांदी ने मौसम फिर से बदल दिया है. सर्दी से राहत तो जरूर है लेकिन शाम होने के बाद फिर से ठंड महसूस हुई है. मौसम के इस बदलाव ने तापमान पर भी असर डाला है.
आईएमडी के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा. रात का तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विभाग के अनुसार 26 से 28 जनवरी को भी बारिश के आसार हैं. हालांकि तापमान स्थित रहेगा
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 23/01/26) 21.4
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 23/01/26) 14.0
Departure from Normal(oC) 4.5