आगरालीक्स…आगरा में शूल जैसी चुभ रही हवाएं. न्यूनतम तापमान फिर सामान्य से नीचे पहुंचा. धूप में भी हुई सर्दी महसूस. जानें कितना रहा तापमान
आगरा में चल रही ठंडी हवाएं शूल जैसी चुभ रही हैं. हवाओं ने मौसम को पूरी तरह से बदल रखा है. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर आगरा सहित मैदानी इलाकों में साफ दिख रहा है. आज रविवार को भी अच्छी धूप खिली लेकिन ठंडी हवाओं के कारण धूप में भी गलन महसूस हुई.
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा. मौसम विभाग के अनुसार 27 जनवरी को बारिश के आसार हैं.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 25/01/26) 21.4
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 25/01/26) 7.3
Departure from Normal(oC) -2.2