Sunday , 8 February 2026
Home स्पोर्ट्स Agra Local News: Badminton star Saina Nehwal launches book ‘Game On: India’s Sports Infra Story’ in Agra…#agranews
स्पोर्ट्स

Agra Local News: Badminton star Saina Nehwal launches book ‘Game On: India’s Sports Infra Story’ in Agra…#agranews

आगरालीक्स….आगरा में बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल ने किया ‘गेम ऑन: इंडियास स्पोर्ट्स इंफ़्रा स्टोरी’ पुस्तक का विमोचन

ताजनगरी के प्रखर बैडमिंटन एकेडमी में आयोजित ‘ऑल इंडिया मास्टर्स रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट’ के दौरान आज एक विशेष उपलब्धि दर्ज की गई। ओलंपिक पदक विजेता और देश की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और साथ में डॉ आर पी सिंह जी (खेल निदेशक – उत्तर प्रदेश) और लेखक विक्रम गुप्ता व विशाल गुप्ता द्वारा लिखित पुस्तक “Game On: India’s Sports Infra Story” का भव्य विमोचन किया।

यह पुस्तक भारत में खेलों के बुनियादी ढांचे (Sports Infrastructure) के विकास और अत्याधुनिक तकनीक के महत्व पर केंद्रित है। पुस्तक के लेखक विक्रम गुप्ता (MSG स्पोर्ट्स इन्फ्राटेक) ने इस अवसर पर कहा, “हमारा उद्देश्य केवल खेल सुविधाएं बनाना नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर की ऐसी तकनीक भारत में लाना है जिससे हमारे खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए सर्वश्रेष्ठ प्लेटफॉर्म मिल सके। यह पुस्तक भारत की उसी ‘इन्फ्राटेक’ क्रांति की कहानी है।”

विमोचन के दौरान मुख्य अतिथि सायना नेहवाल ने लेखकों को बधाई देते हुए कहा कि खेल में जीत का आधार सही बुनियादी ढांचा और सही तकनीक होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पुस्तक खेल जगत से जुड़े उद्यमियों, नीति निर्माताओं और खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शिका साबित होगी।

इस अवसर पर श्रीमती बीना लवानिया, श्री राहुल पालीवाल, श्री विनोद शीतलानी, श्री महेश नौटियाल जी, श्री प्रवीण अग्रवाल, श्री लव अग्रवाल, श्री संजय कालरा और बैडमिंटन एसोसिएशन आगरा के सभी गणमान्य सदस्य और खेल जगत की प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम का सफल आयोजन प्रखर बैडमिंटन एकेडमी के परिसर में हुआ, जहाँ देशभर से आए मास्टर्स बैडमिंटन खिलाड़ियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Related Articles

स्पोर्ट्स

India became the champions of the Under-19 Cricket World Cup

आगरालीक्स…चैम्पियन बनी टीम इंडिया, भारतीय क्रिकेट टीम ने जीता अंडर 19 क्रिकेट...

स्पोर्ट्स

Pakistan will not play against India in the T20 World Cup

आगरालीक्स…टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान. बांग्लादेश...

स्पोर्ट्स

ABPL-3 starting from February 6 at Holy Public School

आगरालीक्स…आगरा बास्केटबॉल प्रीमियर लीग (एबीपीएल) का तीसरा सीजन 6 फरवरी से होली...

स्पोर्ट्स

Agra Local News: Manoj Sharma of Agra became the Vice President of the Uttar Pradesh Roller Sports Association…#agranews

अगरालीक्स…उत्तर प्रदेश रोलर स्पोटर्स संघ के उपाध्यक्ष बने आगरा के मनोज शर्मा....

error: Content is protected !!