आगरालीक्स…आगरा में ठंडी हवाओं का कहर बरकरार. शूल सी चुभ रही हवाएं. न्यूनतम तापमान फिर से 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंंचा. अब घना कोहरा छाने के आसार
आगरा में ठंडी हवाएं कहर बनकर चल रही हैं. असर ये है कि दिन में धूप निकलने के बाद भी ठंडी हवाएं ठंड महसूस करा रही हैं. शाम होने के बाद और सुबह के समय शूल जैसी हवाएं चल रही हैं. इसका असर तापमान पर भी पड़ा है. तीन दिन पहले तक न्यूनतम तापमान जहां 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था तो वहीं सोमवार को न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा.
मौसम विभाग के अनुसार भारी बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में फिर से ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है. ताजनगरी में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाने के आसार हैं. तापमान में अभी और बदलाव आएगा
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded on 25/01/26) 21.4
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 26/01/26) 5.6
Departure from Normal(oC) -3.4