आगरालीक्स …(Agra News, 29th January 2026 )… आगरा के होटल में गैंगवार में राज चौहान की हत्या करने के आरोपित मोहित पंडित और आशु तिवारी के साथ पुलिस की मुठभेड़, दोनों को अरेस्ट कर लिया है, तीन आरोपित फरार हैं। सभी पर 25 25 हजार रुपये का इनाम है।
आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी में रहने वाले राज चौहान मूल निवासी बेदई सादाबाद की 23 जनवरी को जलेसर मार्ग टेढ़ी बगिया स्थित एसएन होम स्टे में गोली मारकर हत्या कर दी थी। राज चौहान के सात गोली लगी थी, पुलिस जांच में रंगबाजी में हत्या करने का मामला सामने आया था। पुलिस ने आगरा और इटावा के आशु तिवारी, मोहित पंडित, अरबाज खान उर्फ मंसूरी, विष्णु पंडित, आकाश प्रजापति और मोहित पंडित पर 25 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
मुठभेड़ में आशु तिवारी और मोहित पंडित अरेस्ट
बुधवार की देर रात ट्रांस यमुना पुलिस की कालिंदी विहार स्थित खत्ता घर पर मूल निवासी एटा और ट्रांस यमुना में रह रहे मोहित तिवारी से मुठभेड़ हो गई, पुलिस ने मोहित को अरेस्ट कर लिया। इसके कुछ देर बाद ही डौकी पुलिस ने बाइक से जा रहा इटावा के रहने वाले आशु तिवारी को रोका तो उसने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आशु तिवारी के पैर में गोली लगी है, उसे एसएन में भर्ती कराया गया है। जबकि इनके तीन अन्य साथियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
जो जिंदा रहेगा वही राज करेगा
पुलिस जांच में सामने आया कि राज चौहान ने हत्याकांड से कुछ दिन पहले एक जुआ लूटा था। इस पर दूसरे मंसूरी के गैंग से उसकी ठन गई थी। मंसूरी गैंग ने एलान किया था कि जो जिंदा रहेगा, वही राज करेगा।