आगरालीक्स वीडियो आगरा के होटल में रंगबाज राज चौहान की फिल्मी अंदाज में रंगबाज मंसूरी ने की थी हत्या, हत्यारोपियों ने बताया, तीन और रंगबाज पुलिस मुठभेड़ में अरेस्ट।
आगरा में 23 जनवरी को यमुना पार के जलेसर रोड स्थित एसएन होम स्टे की चौथी मंजिल पर रात 10 बजे अपने साथियों के साथ पार्टी कर रहे राज चौहान की दूसरे गैंग के सरगना मंसूरी ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड के बाद पुलिस ने सीसीटीवी की जांच की। सीसीटीवी और हत्यारोपितों से पूछताछ में सामने आया कि मंसूरी ने एक यमुना पार में अपना दबदबा कायम रखने के लिए रंगबाज राज चौहान की हत्या करने की प्लानिंग की, उसने अपने साथी विजय कश्यप को राज चौहान के गैंग शामिल करा दिया।
ओके का मैसेज मिलते ही सात साथियों के साथ पहुंचा मंसूरी
23 जनवरी को विजय कश्यप राज चौहान को अपने साथ एसएन होम स्टे में बुलाकर ले गया। यहां दारू पार्टी हुई, राज चौहान नशे में हो गया तो विजय कश्यप ने मंसूरी को व्हाटस एप पर ओके का मैसेज लिखकर भेज दिया। रात 10.30 बजे मंसूरी अपने सात साथियों के साथ होम स्टे में पहुंचा। वहां पहुंचते ही फायरिंग शुरू कर दी, मंसूरी ने राज चौहान के पांच गोली मारी, एक गोली उसके सीने में भी लगी, इसके बाद उसके साथियों ने गोली चलाई। हत्या करने के बाद सभी अलग अलग हो गए।
मंसूरी को ढेर करने के बाद गैंग के अन्य सदस्य मुठभेड़ में किए अरेस्ट
पुलिस ने 29 जनवरी को कालिंदी विहार में मंसूरी को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था इससे पहले आशु तिवारी और मोहित पंडित को मुठभेड़ में घायल होने पर अरेस्ट कर लिया था। पुलिस की 29 जनवरी की रात और 30 जनवरी की सुबह
रात्रि में चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना एत्मादपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त आकाश प्रजापति पुत्र राजेश प्रजापति निवासी कालिंदी विहार थाना ट्रांस यमुना आगरा को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। एत्मादपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त आकाश प्रजापति पुत्र राजेश प्रजापति निवासी कालिंदी विहार थाना ट्रांस यमुना आगरा को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त आकाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसे उपचार हेतु तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक देशी तमंचा, एक खोखा व एक जिंदा कारतूस सहित एक मिस कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर बरामद हुई है।