आगरालीक्स…आगरा में लगातार चल रहीं बर्फीली हवाएं. धूप खिली लेकिन ठंड हुई महसूस. कोहरा और बारिश के बन रहे आसार
आगरा में लगातार चल रही बर्फीली हवाओं ने ठंड को बरकरार रखा हुआ है. मंगलवार को हुई बारिश के बाद से मौसम बदला हुआ है. न्यूनतम तापमान कम हुआ है और दिन में भी ठंडक महसूस हो रही है. शुक्रवार को सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ था. कोहरा छटा तो धूप खिली लेकिन हवाओं की ठंडक धूप में भी महसूस होती रही. इसका असर तापमान पर भी हुआ है.
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में शनिवार को घना कोहरा छाने के आसार हैं तो वहीं रविवार और सोमवार को बारिश की संभावना है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 30/01/26) 21.9
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 30/01/26) 8.5
Departure from Normal(oC) 0.5