आगरालीक्स…आगरा में कोहरे के साथ कोल्ड डे कंडीशन ने लोगों की छुड़ाई कंपकंपी. सुबह बूंद बनकर गिर रहा था कोहरा. तापमान भी हुआ कम…
आगरा में सर्दी ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा रखी है. फरवरी की शुरुआत में भी अच्छी खास ठंड है. मंगलवार को सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा. इसके बाद कोहरा बूंद बनकर गिरता हुआ महसूस हुआ. करीब 10 बजे तक यही स्थिति बनी रही. इसके बाद दोपहर 12 बजे ही धूप खिली लेकिन मौसम में ठंडक बनी रही. शाम होने के बाद फिर से वही स्थिति बनी गई. कोल्ड डे कंडीशन के कारण लोगों की कंपकंपी छुट रही है.मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा.बुधवार को भी घना कोहरा छा सकता है. ठंड अभी फिलहाल बरकरार रहेगी. एक सप्ताह बाद ही तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 03/02/26) 17.5
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 03/02/26) 11.2
Departure from Normal(oC) 1.6