आगरालीक्स…आगरा कोर्ट में लंबित मुकदमों का होगा त्वरित निस्तारण. आपसी समझौते से विवाद सुलझाने का सुनहरा मौका, 15 फरवरी तक भेजें पत्रावलियां
विनीता सिंह-प्रथम, सचिव (पूर्णकालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशानिर्देश पर मा० जनपद न्यायाधीश संजय कुमार मलिक के मार्गदर्शन में जनपद आगरा में राष्ट्रीय के लिए मध्यस्थता अभियान 2.0 चलाया जा रहा था। विनीता सिंह-प्रथम, सचिव (पूर्णकालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा के द्वारा यह बताया गया कि उक्त राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 2.0 में मध्यस्थता हेतु चिन्हित पत्रावलियों को संदर्भित किए जाने के लिए 15 दिवस की अवधि (दिनांक 01.02.2026 से 15.02.2026) और बढ़ा दी गई है।साथ ही सचिव, पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा के द्वारा यह भी बताया गया कि पत्रावलीयो में अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण सुलह वार्ता के माध्यम से कराए जाने के लिए जनपद आगरा की समस्त न्यायालय से एवं वाह्य न्यायालय से भी पत्रावलियों को संदर्भित किए जाने के लिए कहा गया है।