आगरालीक्स…. आगरा खंड स्नातक व शिक्षक निर्वाचन के चुनाव 23 अक्टूबर को, भाजपा, सपा, कांग्रेस के लिए दावेदारी। आदर्श आचार संहिता लागू।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके अनुसार 29 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी, नामांकन छह अक्टूबर तक होंगे, मतदान 23 अक्टूबर और मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। आगरा खंड स्नातक व शिक्षक में आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़, एटा, मैनपुरी, इटावा, फर्रुखाबाद, कासगंज, हाथरस, औरैया एवं कन्नौज जिले के मतदाता वोट करेंगे।
निर्वाचन का कार्यक्रम ::
1 निर्वाचन की अधिसूचना का दिनांक 29 सितम्बर, 2026 (मंगलवार)
2 नाम निर्देशन हेतु अंतिम दिनांक 06 अक्टूबर, 2026 (मंगलवार)
3 नाम निर्देशनों की संवीक्षा हेतु दिनांक 07 अक्टूबर, 2026 (बुधवार)
4 नाम वापसी हेतु अंतिम दिनांक 09 अक्टूबर, 2026 (शुक्रवार)
5 मतदान का दिनांक 23 अक्टूबर, 2026 (शुक्रवार)
6 मतदान का समय पूर्वाह्न 8:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक
7 मतगणना का दिनांक 27 अक्टूबर, 2026 (मंगलवार)
8 वह दिनांक जिससे पूर्व निर्वाचन सम्पन्न करा लिया जायेगा 31 अक्टूबर, 2026 (शनिवार)
अभी ये हैं सदस्य
आगरा खण्ड स्नातक डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह ‘गुरू जी’
आगरा खण्ड शिक्षक डॉ. आकाश अग्रवाल (वित्तविहीन वाले)