Sunday , 8 February 2026
Home आगरा Agra Local News: IMA created awareness on World Cancer Day… gave important information…#agranews
आगरा

Agra Local News: IMA created awareness on World Cancer Day… gave important information…#agranews

आगरालीक्स…यदि तंबाकू से दूरी और समय पर जांच हो तो ओरल कैंसर को रोका जा सकता है. आगरा में विश्व ​कैंसर दिवस पर आईएमए ने किया जागरूक…दीं जरूरी जानकारियां

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) आगरा शाखा द्वारा आईएमए आगरा भवन में एक विशेष सीएमई एवं जनजागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम रही— “United by Unique – Early Detection, Timely Action, Compassionate Care”।
कार्यक्रम में कैंसर की प्रारंभिक पहचान, समय पर रेफरल, तंबाकू से होने वाले कैंसर, महिलाओं में स्तन व सर्वाइकल कैंसर तथा पेलिएटिव केयर जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जन-सुलभ वैज्ञानिक व्याख्यान दिए गए।

डॉ. गौरव सिकरवार ने दैनिक जीवन में दिखने वाले कैंसर के रेड फ्लैग्स को नज़रअंदाज़ न करने पर जोर दिया।
डॉ. वरुण अग्रवाल ने कहा कि ओरल कैंसर भारत में एक रोकी जा सकने वाली बीमारी है, यदि तंबाकू से दूरी और समय पर जांच की जाए।
डॉ. रुचिका अग्रवाल ने स्तन व सर्वाइकल कैंसर में शुरुआती पहचान को जीवनरक्षक बताया।
डॉ. ज्योति गर्ग ने नॉन-ऑन्कोलॉजिस्ट चिकित्सकों की समय पर रेफरल की अहम भूमिका बताई।
डॉ. अर्पिता सक्सेना ने कहा कि कैंसर उपचार में करुणा, दर्द से राहत और गरिमा उतनी ही आवश्यक है जितना इलाज।

कार्यक्रम की वैज्ञानिक चेयरपर्सन डॉ. दिप्तिमाला अग्रवाल ने कहा कि वैज्ञानिक जानकारी को सरल भाषा में समाज तक पहुँचाना ही इस CME का मुख्य उद्देश्य है, ताकि कैंसर की पहचान और इलाज में देरी को रोका जा सके। आईएमए आगरा के अध्यक्ष डॉ. पंकज नागायच ने कहा कि कैंसर के खिलाफ लड़ाई अस्पताल तक सीमित नहीं है, जागरूक समाज ही इसका सबसे मजबूत उत्तर है। आईएमए आगरा के सचिव डॉ. रजनीश मिश्रा ने इसे चिकित्सकों का सामाजिक दायित्व बताते हुए कहा कि प्रारंभिक पहचान, सही समय पर रेफरल और संवेदनशील देखभाल से अनेक जीवन बचाए जा सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी चिकित्सकों ने कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने की सामूहिक शपथ ली।

डॉ हरेंद्र गुप्ता, डॉ. रवि पचौरी, डॉ. शम्मी कालरा, डॉ. वंदना कालरा, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. अश्वनी यादव, डॉ. मिहिर गुप्ता, डॉ. करन रावत, डॉ. अशोक, डॉ. संजय चतुर्वेदी, डॉ. निकिता, डॉ. अनुराग गुप्ता, डॉ. अनुरंजन, डॉ मुकेश भारद्वाज सहित कई चिकित्सक एवं कल्याणम संस्था के सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 8th February 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra News: A huge invitation rally for the Virat Hindu Sammelan in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन में शामिल होंगी साध्वी प्रज्ञा...

आगरा

Agra Local News: Korean games and Drama are also attracting children and teenagers in Agra….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भी कोरियन गेम के दीवाने हो रहे बच्चे और टीन...

आगरा

Agra Local News: Mahashivratri festival will be held in Agra from February 14 to 17…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में होने जा रहा है महाशिवरात्रि महोत्सव. शिवजी की निकलेगी भव्य...

error: Content is protected !!